लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Matric Exam 2024: कल से मैट्रिक परीक्षा, 38 जिला, 1585 केंद्र और 1694781 परीक्षार्थी, दिशानिर्देश और अन्य महत्वपूर्ण विवरण देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2024 15:22 IST

Bihar Board Matric Exam 2024: राज्य सरकार की बालिका उत्थान के लिए प्रभावी विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के फलस्वरूप बड़ी संख्या में छात्राएं विद्यालयों में पढ़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़कों की तुलना में इस बार 49,609 लड़कियां अधिक हैं। परीक्षा में 8,22,587 छात्र एवं 8,72,194 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी।बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1585 केंद्र बनाएं हैं।

Bihar Board Matric Exam 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित की जाने वाली मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा गुरुवार (15 फरवरी) से शुरू हो रही है। 23 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1585 केंद्र बनाएं हैं। मैट्रिक परीक्षा में 16,94,781 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें सबसे अधिक संख्या छात्राओं का है। बताया जाता है कि परीक्षा में 8,22,587 छात्र एवं 8,72,194 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। लड़कों की तुलना में इस बार 49,609 लड़कियां अधिक हैं। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की तुलना में अधिक छात्राओं का परीक्षा फॉर्म उनके शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा भरा गया है, जो यह दर्शाता है कि राज्य सरकार की बालिका उत्थान के लिए प्रभावी विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के फलस्वरूप बड़ी संख्या में छात्राएं विद्यालयों में पढ़ रही है।

मैट्रिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया जायेगा। छात्र जूता-मोजा पहन कर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। प्रथम पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पूरी परीक्षा के दौरान प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होंगे। तथा द्वितीय पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पूरी परीक्षा के दौरान द्वितीय पाली में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा। 9:30 बजे सुबह की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को नौ बजे तक सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी, इसके लिए 1:30 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश करना होगा। लेट होने पर सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

टॅग्स :examबीएसईबी 10th रिजल्ट २०२०पटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल