लाइव न्यूज़ :

बिहारः लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई को सबूत देने वाले एजेंसी पर उठा रहे हैं सवाल, सिन्हा ने जदयू और राजद पर हमला किया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2022 17:27 IST

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से राजद पोस्टर लगाकर सीबीआई, आईटी और ईडी पर आरोप लगा रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि पार्टी के नेता संवैधानिक संस्था के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कहा है कि यह काफी दुखद है कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठा रहे हैं। लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई को सबूत पहुंचाने का काम किया था। राजद पोस्टर लगाकर सीबीआई, आईटी और ईडी पर आरोप लगा रहा है।

पटनाः बिहार में कल तक राजद के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली जदयू और उसके नेता आज केंद्रीय एजेंसी पर सवाल उठा रहे हैं। राजद के साथ- साथ जदयू भी केंद्र सरकार पर सीबीआई का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है।

 

इस बात को लेकर भाजपा ने कहा है कि यह काफी दुखद है कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठा रहे हैं। आज जो लोग राजद के साथ सत्ता में बैठे हैं, कभी उन लोगों ने ही लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई को सबूत पहुंचाने का काम किया था। 

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से राजद पोस्टर लगाकर सीबीआई, आईटी और ईडी पर आरोप लगा रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि पार्टी के नेता संवैधानिक संस्था के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। इन संवैधानिक संस्थाओं के बारे में संविधान क्या कहता है, इस पर उन्हें जरूर गौर करना चाहिए।

भारत मे रहकर जिन लोगों को न्यायालय पर विश्वास नहीं, जिन्हें संविधान की परवाह नहीं उसके बारे में क्या कहना है? उन्होंने कहा कि मर्यादा को तार- तार करते हुए जिस तरह से अपशब्द कहे जा रहे हैं और बैनर लगाए जा रहे हैं, उनका पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने जदयू पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जब लालू प्रसाद के जेल भेजने का काम किया था, उन्होंने उस समय क्यों नहीं आवाज उठाया था? आज जब उसके साथ उनके साथ गठबंधन कर सरकार में हैं तो सीबीआई पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि जिस समय में लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई ने कार्रवाई की थी, उस वक्त केंद्र में किसकी सरकार थी?

नेता प्रतिपक्ष सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि हम सभी का फाइल खुलवा देंगे, हम उनसे कहना चाहते हैं कि उन्हें अगर हिम्मत हो तो वह भाजपा कोटे के मंत्री की फाइल खुलवाकर जांच करवा लें। उन्होंने कहा कि अब जब सीबीआई और ईडी तेजस्वी की संपत्ति की जांच कर रही है तो वह बौखला रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब राजद के लोग पवित्र हैं तो उन्हें डर किस बात का है? सीबीआई का सामना करें। अगर उन्होंने गलत नहीं किया है तो इतनी बेचैनी क्यों हो रही है? सात निश्चय योजना में करोड़ों के हुए घोटाले पर आज सरकार सफाई देने से बच रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों को बरगलाने से अब काम नहीं चलेगा। विजय सिन्हा ने कहा कि जो ईमानदारी से काम करता है, न उसे किसी का भय होना चाहिए और ना लोभ। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के लोग भयभीत हैं तो निश्चित तौर पर दाल में कुछ काला है। 

टॅग्स :BJPआरजेडीजेडीयूपटनाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो