लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर कसा तंज, कहा- ईडी, सीबीआई उनके लिए गहना है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 24, 2023 16:36 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि ईडी और सीबीआई लालू प्रसाद के परिवार के लिए गहना है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोलाउन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों के भविष्य को खराब करके रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने का काम किया हैंउन्होंने कहा, हैं। यह लोग लुटेरे हैं और बिहार को लूटकर अपना तिजोरी भरने का काम किया है

पटना: ईडी के द्वारा रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर सियासत गर्मा गई है। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि ईडी और सीबीआई लालू प्रसाद के परिवार के लिए गहना है। जो भ्रष्टाचारी हैं और जिन्होंने बिहार को लूटने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों के भविष्य को खराब करके रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने का काम किया हैं। यह लोग लुटेरे हैं और बिहार को लूटकर अपना तिजोरी भरने का काम किया है। इन लोगों को शर्म नहीं आ सकती है। किसी तरह का नोटिस दीजिए, यह लोग बड़े मजे से रहते हैं। सम्राट ने कहा कि याद कीजिए लालू का वह दौर जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था, तब भी लालू प्रसाद हंसते हुए जेल जा रहे थे क्योंकि चारा चोरी का उनको कभी दुख नहीं हुआ। जिस वर्ग में जन्म लिए उसी वर्ग का चारा खा गए। 

बता दें कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में ईडी की गिरफ्त में आए कारोबारी अमित कात्याल ने नए खुलासे किए हैं। जिसके बाद ईडी ने लालू और तेजस्वी को पूछताछ के लिए समन जारी किया। तेजस्वी ने तो अगली तिथि मांगकर किनारा कर लिया। लेकिन आगामी 27 दिसंबर को लालू प्रसाद को ईडी के सामने पेश होकर उसके सवालों का जवाब देना है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवBihar BJPRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारतनीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति, सभी की आंखें नम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब