अब कानून में भी पलटी मारने लगे हैं, सीएम नीतीश कुमार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कसा तंज, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Published: April 17, 2023 06:57 PM2023-04-17T18:57:37+5:302023-04-17T18:59:01+5:30

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जी अब बीमार हो चुके हैं और थक गए हैं। अब आपको आराम करना चाहिए।

bihar BJP state president Samrat Chaudhary taunted CM Nitish Kumar Now the law has also started turning | अब कानून में भी पलटी मारने लगे हैं, सीएम नीतीश कुमार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कसा तंज, जानें क्या है मामला

नीतीश कुमार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

Highlightsसर्वदलीय बैठक बुलाकर बदलाव करना यह दिखाता है कि सरकार कानून में भी पलटी मार रही है।नीतीश कुमार केवल अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। नीतीश कुमार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जहरीली शराब से मौत मामले पर मृतक के आश्रितों के लिए 4- 4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किए जाने पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी अब बीमार हो चुके हैं और थक गए हैं। अब आपको आराम करना चाहिए। चौधरी ने कहा कि सरकार के अधिकारी पर कड़ी करवाई करने की जरूरत है। सरकार हर मामले में पलटी मारने का काम कर रही है। बिना सर्वदलीय बैठक बुलाकर बदलाव करना यह दिखाता है कि सरकार कानून में भी पलटी मार रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सदन में शराबबंदी कानून को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात किए थे, लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई। नीतीश कुमार केवल अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब कानून में भी पलटी मारने लगे हैं।

पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, लेकिन अब तक मात्र छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई की खानापूर्ति की गई। इसके लिए पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव और मुख्य सचिव पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। चौधरी ने कहा कि सही अर्थों में इन मौतों के लिए कोई जिम्मेदार है तो नीतीश बाबू जिम्मेदार है।

नीतीश कुमार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में 2006 के बाद जहरीली शराब से हजारों लोगों की मौत हो गई। सरकार तो केवल आंकड़ा छिपाने का काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा है। वे अब बीमार भी दिख रहे हैं और बुजुर्ग भी हो गए हैं।

Web Title: bihar BJP state president Samrat Chaudhary taunted CM Nitish Kumar Now the law has also started turning

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे