लाइव न्यूज़ :

वीडियोः ट्रक में आग लगने के बाद एक-एक कर फटे उसमें लदे सभी गैस सिलेंडर, जिंदा जला ड्राइवर

By अनिल शर्मा | Updated: December 14, 2022 13:54 IST

ट्रक में आग लगने के बाद एनएच-31 पर गाड़ियों के आने-जाने पर रोक लगा दिया गया। क्योकि सिलेंडर एक के बाद एक फट रहे थे। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि भागलपुर-खगड़िया सीमा पर एनएच-31 पर यह हादसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना रात के करीब 2.30 से तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है।वीडियो में एक-एक कर सिलेंडरों में हो रहे धमाकों को देखा जा सकता है। आग में ट्रक जलकर खाक हो गया वहीं ड्राइवर की भी जलने से मौत हो गई।

 भागलपुरःबिहार के भागलपुर में एक ट्रेक में आग लगने के बाद उसमें लदे एलपीजी सिलेंडर एक एक कर फट गए। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सिलेंडर के धमाकों के आवाज को सुना जा सकता है। यह हादसा यहां मौजूद एक पेट्रोल पंप से 200-मीटर दूर हुआ जिसमें ट्रक जलकर राख हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक के ड्राइवर की जलने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा एनएच-31 पर हुआ।

घटना रात के करीब 2.30 से तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। गैस सिलेंडर के धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वीडियो कुछ दूर से बनाया गया है। वीडियो में एक-एक कर सिलेंडरों में धमाके हो रहे हैं। आग में ट्रक जलकर खाक हो गया वहीं ड्राइवर की भी जलने से मौत हो गई। ड्राइवर का नाम मंटू यादव बताया जा रहा है जो मुंगेर के शंकरपुर गांव का रहनेवाला था। सूचना मिलने के बाद परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे।

ट्रक में आग लगने के बाद एनएच-31 पर गाड़ियों के आने-जाने पर रोक लगा दिया गया। क्योकि सिलेंडर एक के बाद एक फट रहे थे। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि भागलपुर-खगड़िया सीमा पर एनएच-31 पर यह हादसा हुआ है। ट्रक में अचानक आग लग गई उसके बाद एक-एक कर सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए चार दमकल की गाड़ियां भी पहुंची जो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

टॅग्स :भागलपुरबिहारLPG
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए