45 सीट पर नजर, धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और बी एल संतोष के साथ अमित शाह की बैठक, पटना में सारण और चंपारण क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिले गृह मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 22:17 IST2025-09-26T22:16:44+5:302025-09-26T22:17:24+5:30

bihar Assembly elections: अमित शाह शनिवार को सरायरंजन (समस्तीपुर) और फारबिसगंज (अररिया) का दौरा करेंगे, जहां वह उत्तर बिहार के इन दो जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

bihar Assembly elections Focus 45 seats Amit Shah meets Dharmendra Pradhan, Vinod Tawde BL Santosh meets senior workers Saran Champaran regions in Patna | 45 सीट पर नजर, धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और बी एल संतोष के साथ अमित शाह की बैठक, पटना में सारण और चंपारण क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिले गृह मंत्री

file photo

Highlightsबैठक पार्टी के बिहार मुख्यालय, बीरचंद पटेल मार्ग पर आयोजित की गई थी।रोहतास और बेगूसराय जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।गृह मंत्री ने पश्चिम चंपारण के मुख्यालय बेतिया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने पटना में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनके साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा राज्य के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय सचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित शीर्ष नेता मौजूद थे। बैठक पार्टी के बिहार मुख्यालय, बीरचंद पटेल मार्ग पर आयोजित की गई थी।

और जो शाह के पोस्टरों से सजी हुई थी। शाह शनिवार को सरायरंजन (समस्तीपुर) और फारबिसगंज (अररिया) का दौरा करेंगे, जहां वह उत्तर बिहार के इन दो जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। शाह का यह एक सप्ताह में दूसरा बिहार दौरा है। उन्होंने 19 सितंबर को रोहतास और बेगूसराय जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

दिन की शुरुआत में गृह मंत्री ने पश्चिम चंपारण के मुख्यालय बेतिया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शाह ने ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "सारण और चंपारण क्षेत्रों के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्देश दिए। इस क्षेत्र में 45 विधानसभा क्षेत्र हैं, जो राजग की शानदार जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

बिहार में भाजपा की गठबंधन साझीदार हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू), चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम)। राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी इस गठबंधन में शामिल है।

Web Title: bihar Assembly elections Focus 45 seats Amit Shah meets Dharmendra Pradhan, Vinod Tawde BL Santosh meets senior workers Saran Champaran regions in Patna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे