लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Elections 2025: नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद RJD उम्मीदवार गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2025 10:25 IST

Bihar Assembly Elections 2025: झारखंड के गढ़वा में सदर थाने के प्रभारी अधिकारी सुनील तिवारी ने कहा, "उस मामले में 2018 में सत्येंद्र साह के खिलाफ एक स्थायी वारंट जारी किया गया था।

Open in App

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार की सासाराम सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संबंधित थाने के अधिकारियों ने बताया कि साह की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस ने की, क्योंकि उनके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) लंबित था।

उनके समर्थक इस कार्रवाई से अनजान थे और गिरफ्तारी की खबर फैलते ही आश्चर्यचकित रह गए। रोहतास जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जैसे ही सत्येंद्र साह सासाराम सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कार्यालय पहुंचे, झारखंड पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और उनके खिलाफ लंबित गैर जमानती वारंट तामील किया।’’ झारखंड पुलिस ने कहा कि वह गढ़वा जिले के चिरौंजिया मोड़ पर 2004 में बैंक में हुई लूट के मामले में आरोपी हैं। झारखंड के गढ़वा में सदर थाने के प्रभारी अधिकारी सुनील तिवारी ने कहा, "उस मामले में 2018 में सत्येंद्र साह के खिलाफ एक स्थायी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि लूट, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित 20 से अधिक मामले विभिन्न थानों में उनके खिलाफ लंबित हैं।" बिहार की 243-सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहला चरण छह नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को है। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। यह ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशियों की गिरफ्तारी का तीसरा मामला है।

इससे पहले, भाकपा (माले) लिबरेशन के दो उम्मीदवार भोरे से जितेंद्र पासवान और दरौली से सत्यदेव राम को भी नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। भाकपा (माले) लिबरेशन ने एक बयान जारी कर इन गिरफ्तारियों की निंदा की थी।

पार्टी ने कहा था, ‘‘हम कॉमरेड जितेंद्र पासवान और कॉमरेड सत्यदेव राम की राजनीतिक रूप से प्रेरित गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा करते हैं। उन्हें नामांकन केंद्र के बाहर, झूठे और बेबुनियाद आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया। यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के भीतर फैले भय और घबराहट को उजागर करता है, जो बढ़ते जनाक्रोश और परिवर्तन की इच्छा से भयभीत हैं।’’ 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?