लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: नहीं दिया राजद को वोट, एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ आरजेडी समर्थकों ने की मारपीट, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2020 15:40 IST

घटना के संबंध में पीड़ित कविंद्र महतो ने बताया ‘वो सभी मतदान करके लौट रहे थे. वो घर पहुंचे थे कि राजद समर्थक आ धमके. इसके बाद राजद को वोट नहीं देने की बात पर उनके साथ मारपीट की गई.’

Open in App
ठळक मुद्देसोनारू इलाका स्थित बूथ संख्या 214 (ए) पर मतदान कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ राजद समर्थकों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.पीड़ित परिवार ने फतुहा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में जिक्र है कि मारपीट की घटना को राजद समर्थकों ने अंजाम दिया. कविंद्र महतो ने बताया कि ‘मारपीट की घटना में उनके अलावा उनकी पत्नी, बेटे और पिता को भी चोट आई है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के जारी मतदान के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. दरअसल, पटना के फतुहा विधानसभा के सोनारू इलाका स्थित बूथ संख्या 214 (ए) पर मतदान कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ राजद समर्थकों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.

इसको लेकर पीड़ित परिवार ने फतुहा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में जिक्र है कि मारपीट की घटना को राजद समर्थकों ने अंजाम दिया. घटना के संबंध में पीड़ित कविंद्र महतो ने बताया ‘वो सभी मतदान करके लौट रहे थे. वो घर पहुंचे थे कि राजद समर्थक आ धमके. इसके बाद राजद को वोट नहीं देने की बात पर उनके साथ मारपीट की गई.’

कविंद्र महतो ने बताया कि ‘मारपीट की घटना में उनके अलावा उनकी पत्नी, बेटे और पिता को भी चोट आई है.’ उन्होंने कहा कि खास दल के कार्यकर्ता उन्हें उनकी पार्टी के पक्ष वोटिंग करने का दबाव बना रहे थे और इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई.

पीड़ित परिवार ने बताया है कि मेरी मां और बुजुर्ग पिता पर भी राजद समर्थकों के द्वारा हमला किया गया. घटना के बाद पीडित परिवार ने फतुहा थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. दूसरी तरफ घटना को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई. जदयू नेता डॉ. अजय आलोक ने राजद पर पलटवार किया. उन्होंने ट्वीट किया ‘ये इनका चरित्र है और इनको इसी हरकतों के कारण जनता डूबा-डूबा के मारती है.’

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे