लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: असदुद्दीन ओवैसी का पीएम पर हमला, अगर सत्ता नहीं मिलेगी तो क्या वो वैक्सीन नहीं देंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 23, 2020 15:00 IST

इंसान की ज़िंदगी चाहे बिहार, यूपी या गुजरात की हो संविधान के लिहाज़ से सभी की ज़िंदगी बराबर है तो किस तरह की राजनीति पीएम कर रहे हैं कि सत्ता मिलने पर ही वैक्सीन दी जाएगी। अगर सत्ता नहीं मिलेगी तो क्या वो वैक्सीन नहीं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोक जन शक्ति पार्टी बिहार में एनडीए से अलग है। हालांकि केंद्र में सहयोगी है।बिहार में नीतीश जी से गठबंधन करते हैं और राम विलास पासवान जी को याद करते हैं। ओवैसी ने कहा कि PM बिहार की जनता को ये क्यों नहीं बताते कि उन्होंने 5 साल पहले 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था।

पटनाः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर हमला बोला। प्रधानमंत्री दो नाव की सवारी कर रहे हैं। बिहार में नीतीश जी से गठबंधन करते हैं और राम विलास पासवान जी को याद करते हैं। 

बता दें कि लोक जन शक्ति पार्टी बिहार में एनडीए से अलग है। हालांकि केंद्र में सहयोगी है। चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम कम से कम ये बता दें कि इंसान की ज़िंदगी चाहे बिहार, यूपी या गुजरात की हो संविधान के लिहाज़ से सभी की ज़िंदगी बराबर है तो किस तरह की राजनीति पीएम कर रहे हैं कि सत्ता मिलने पर ही वैक्सीन दी जाएगी। अगर सत्ता नहीं मिलेगी तो क्या वो वैक्सीन नहीं देंगे।

ओवैसी ने कहा कि PM बिहार की जनता को ये क्यों नहीं बताते कि उन्होंने 5 साल पहले 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था उसमें से बिहार की जनता को कितना दिया गया,वो ये क्यों नहीं बताते कि उनकी सरकार ने हेल्थ विभाग को जो पैसे दिए थे उसमें से 60%पैसा बिहार सरकार ने खर्च क्यों नहीं किया।

हैदराबाद से सांसद औवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने LJP का नाम नहीं लिया। वह एक ही साथ दो घोड़ों की सवारी करने की कोशिश कर रहे हैं और उनमें से एक के जरिए बिहार पर शासन करना चाह रहे हैं। उन्होंने 19 लाख नौकरियों का वादा करते हुए चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। यह स्पष्ट तौर पर दर्शाता है कि बीजेपी नीतीश कुमार को रिटायर कर बिहार में अपना सीएम चाह रही है। यही बीजेपी और आरएसएस का प्लान है।

बता दें कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने इस बार के विधानसभा चुनाव में नया गठबंधन बनाया है। वह डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। गौरतलब है कि इस साल के शुरू में हुए उपचुनाव में एक मुस्लिम बहुल किशनगंज विधानसभा सीट जीतने के बाद, ओवैसी की पार्टी बिहार की 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की बड़ी संख्या है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनअसदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीनीतीश कुमाररामविलास पासवानलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos