लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: बिहार चुनाव के बीच खूनी खेल, दरभंगा के हायाघाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी को मारी गई गोली

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2020 08:32 IST

Bihar Election 2020: बिहार के दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को गुरुवार शाम बदमाशों ने गोली मार दी। चिंटू सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को गोली मारी गईचिंटू सिंह की हालत गंभीर, पुलिस हर पहलू से कर रही है मामले की जांच, गुरुवार रात की घटना

बिहार में तीसरे और आखिरी चरण का चुनाव शनिवार (7 नवंबर) को होना है। इसके लिए प्रचार अभियान भी गुरुवार शाम थम गया। इस बीच इस बीच दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को गोली मारे जाने की खबर आई है। अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार देर रात चिंटू सिंह को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।

टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार देर रात जब वे प्रचार अभियान खत्म कर अपने गांव दुगौली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनकी गाड़ी के सामने आए और उसे रोका। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चिंटू सिंह घायल होकर वहीं गिर गए।

चिंटू सिंह को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि गोली मारने वाले बदमाश कौन थे और इस घटना के पीछे क्या वजह हो सकती है। चिंटू सिंह के होश में आने के बाद उनका भी बयान लिया जाएगा।

हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चिंटू सिंह का सामना आरजेडी के भोला यादव और बीजेपी के रामचंद्र साह से है। बताया जा रहा है कि आरजेडी और बीजेपी को चिंटू सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इससे दो दिन पहले ही बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संजय दास को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी थी। पुलिस के अनुसार इस घटना में घायल हुए संजय दास के बयान पर मुफ्फसिल थाने में नामजद आरोपी गुड्डू दास तथा तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपी गुड्डू दास उर्फ गुड्डू कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इस घटना में जमीनी विवाद की बात सामने आई थी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020क्राइम न्यूज हिंदीदरभंगा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट