लाइव न्यूज़ :

लालू लंबे समय बाद चुनावी मंच पर, नीतीश के लिए कहा- 'हम क्या गोली मारेंगे, खुद मर जाओगे'

By विनीत कुमार | Updated: October 27, 2021 15:10 IST

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को करीब छह साल बाद बिहार में किसी चुनावी रैली को संबोधित करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देतारापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर बरसे लालू यादव।लालू ने कहा- 'हमने विसर्जन की बात कही थी, इसका मतलब मारने का निकाल लिया गया।'लालू यादव ने करीब छह साल बाद बिहार में किसी चुनावी रैली को संबोधित किया।

पटना: बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आरजेडी सहित जेडीयू-भाजपा और कांग्रेस के लिए अब प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लंबे समय बाद चुनावी मंच पर नजर आए। लालू ने करीब छह साल बाद बिहार में किसी चुनावी रैली को संबोधित किया। 

तारापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू ने नीतीश कुमार की उनको गोली मारे जाने वाली टिप्पणी पर भी जवाब दिया। लालू ने कहा, 'नीतीश कुमार की सरकार का हमने कहा विसर्जन हो रहा है। विसर्जन का मतलब निकाल लिया कि हमको मारने के लिए बोला है लालू यादव। हम काहे किसी को गोली मारेंगे, ऊ अपने मर जाएगा।' 

लालू यादव साथ ही कहा कि वे विसर्जन करने आए हैं। बकौल लालू, 'तेजस्वी ने कचूमर निकाल दिया है। बिहार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है और बेरोजगारी फैली है। सभी एकजुट होकर वोट दीजिए।'

इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के ‘विसर्जन’ वाले बयान पर मंगलवार को कहा था, ‘मुझे गोली मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा। बाकी वे कुछ नहीं कर सकते।’ 

कुशेश्वरस्थान और तारापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बात कही थी।

लालू अपने छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा इन विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे प्रचार अभियान की तारीफ की थी और जदयू नेता नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए कहा था, ‘वैसे तो तेजस्वी यादव सभी जगह घूम ही रहे हैं। उखाड़ के वे ही फेंक चुके हैं, उनको। बाकी जो बचा है उसका हम विसर्जन कर देंगे। हमारी पार्टी भारी मतों से जीतेगी।’

बता दें कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को उपचुनाव है। वोटों की गिनती 3 नवंबर को होगी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार समाचारनीतीश कुमारआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे