लाइव न्यूज़ :

बिहार: अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक पर जदयू-भाजपा में जारी है रार!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2019 08:10 IST

भाजपा ने की रजक पर टिप्पणी भाजपा नेता निखिल आनंद ने श्याम रजक के बयान पर कहा कि कोई बेवकुफ नेता ही भाजपा और कांग्रेस की तुलना कर सकता है. भाजपा और कांग्रेस का कोई तालमेल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि श्याम रजक विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बयान दे रहे हैं. जबकि भाजपा ने अनुच्छेद 370 को बेअसर कर एक ऐतिहासिक काम किया है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की विचारधारा अलग है और नीतीश कुमार को एक ना एक दिन जरूर बाहर आएंगे.राजद और 'हम' ने जदयू को खुला निमंत्रण दिया है कि जदयू महागठबंधन में आ जाएं.

अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर जदयू द्वारा विरोध करने पर सियासत जारी है. इसको लेकर एक बार फिर राजद ने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ फंसे हुए नजर आ रहे हैं. राजद नेता शिवचंद्र राम ने कहा है कि नीतीश कुमार को भाजपा के साथ रहकर विरोध करना पड़ रहा है. उनकी भाजपा नहीं सुनती है. इस हालत में जदयू को भाजपा से रिश्ता तोड़ देना चाहिए. नीतीश कुमार को भाजपा को छोड़कर गरीबों, दलितों, शोषितों के साथ आना चाहिए. वहीं, महागठबंधन के साथी 'हम' ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए छोड़ने की नसीहत दी है. हम के नेताओं का कहना है कि जिस सिद्धांत पर नीतीश कुमार राजनीति करते हैं, वो भाजपा से बिल्कुल अलग है.

भाजपा की विचारधारा अलग है और नीतीश कुमार को एक ना एक दिन जरूर बाहर आएंगे. राजद और 'हम' ने जदयू को खुला निमंत्रण दिया है कि जदयू महागठबंधन में आ जाएं. भाजपा और कांग्रेस कर रही राजनीति जदयू नेता व सूबे के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने भाजपा और कांग्रेस पर इस पर राजनीति करने को लेकर निशाना साधा है. उनका कहना है कि वे आज भी अनुच्छेद 370 को बेअसर करने वाले कानून का विरोध करते हैं. लेकिन देश में जब कानून बन गया है तो अब इस पर किसी तरह की टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है.

इसलिए कानून का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून बनने के बाद इसका सम्मान करने के बजाए भाजपा और कांग्रेस इस पर राजनीति कर रहे हैं. दोनों ही देश हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर देश का सत्यानाश कर रहे हैं. यह देश के विकास के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाए वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं.

भाजपा ने की रजक पर टिप्पणी भाजपा नेता निखिल आनंद ने श्याम रजक के बयान पर कहा कि कोई बेवकुफ नेता ही भाजपा और कांग्रेस की तुलना कर सकता है. भाजपा और कांग्रेस का कोई तालमेल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि श्याम रजक विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बयान दे रहे हैं. जबकि भाजपा ने अनुच्छेद 370 को बेअसर कर एक ऐतिहासिक काम किया है.

टॅग्स :बिहारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं