लाइव न्यूज़ :

#KuchhPositiveKarteHain: महादलित मुसाहरू राम हैं 'स्वच्छता हीरो', आंखों में रोशनी नहीं फिर भी गांव का नाम किया रोशन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 3, 2018 17:15 IST

बिहार की राजधानी से करीब 300 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव है राजेश्वर पूर्वी। इस गांव में रहने वाले 50 वर्षीय महादलित मुसाहरू राम अपने गांव के अन्य लोगों के लिए हीरो बन गए हैं। वो भी तब, जब देश में दो धड़े जाती और धर्म के नाम पर बंटे नजर आते हैं। 

Open in App

पटना, 3 अगस्त।बिहार की राजधानी से करीब 300 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव है राजेश्वर पूर्वी। इस गांव में रहने वाले 50 वर्षीय महादलित मुसाहरू राम अपने गांव के अन्य लोगों के लिए हीरो बन गए हैं। वो भी तब, जब देश में दो धड़े जाती और धर्म के नाम पर बंटे नजर आते हैं। 

दरअसल, बिहार के सुपौल जिले से करीब 70 किलोमीटर अंदर स्थित राजेश्वरी गांव के रहने वाले मुसाहरू राम महादलित है। वे गांव के बाहर बनी महादलितों की बस्ती में रहते हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए जा रहे शौचालयों का लोगों ने जागरुकता की कमी के चलते विरोध किया। 

अभियान से जुड़ी एक टीम ने मुसाहरू से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरी सारी जिन्दगी ऐसे ही बीत गई है। मैं देख नहीं सकता। मैं समझ सकता हूं कि खुले में शौच करना कितना मुश्किल है। खासतौर से बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

मुसाहरू कहते हैं, मैं शौच करने के दौरान भीग जाता था, लेकिन अब कम से कम मेरी बच्चियों के साथ ऐसा नहीं होगा। मैं अपने यहां शौचालय बनवाऊंगा और बाकी लोगों को भी जागरूक करूंगा। मुसाहारू अब लोगों को शौचालय और स्वच्छता बनाए रखने के लिए ढपली बजाकर और गाना गाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

ग्लुकोमा जैसी गंभीर बीमारी के चलते महज 22 साल की उम्र में मुसाहरू की आंख की रोशनी चली गई। मुसाहरी एक लोक गायक भी है जो अपने और आस-पास के गांवों में कार्यक्रमों के दौरान गीत गाते हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। करीब 7 हजार की आबादी वाले इस गांव में अब वो 'स्वच्छता हीरो' बन चुके हैं।

इस बारे में गांव की सरपंच लक्ष्मी कहती हैं, गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचलायों का निर्माण कार्य करीब 5 महीने पहले शुरू हुआ था। लगभग सभी गांवों में शौचालय बनकर तैयार हो चुके थे, लेकिन हमारी सबसे बड़ी चुनौती थी तमुआ टोला में शौचालयों का निर्माण करवाना।

तमुआ टोला वो जगह है जहां महादलति रहते हैं। हमने उनसे पहले कई बार इस मामले में बात कर चुके थे लेकिन वो तैयार नहीं हुए। इसके बाद हमारी मुलाकात मुसाहर से हुई। जहां न सिर्फ उसने हमारी बात मानी बल्कि फोल्क सिंगिग से पूरे गांव को जागरूक करने का बीड़ा उठाया। इस काम के लिए मुसाहर राम को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।

फोटो साभार: द बेटर इंडिया

टॅग्स :कुछ पॉजिटिव करते हैंप्रेरणादायकस्वच्छ भारत अभियानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’