लाइव न्यूज़ :

बिहार: पांचवे चरण के 82 उम्मीदवारों में से 21 दागी, 14 पर चल रहे गंभीर आपराधिक मामले

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2019 07:09 IST

इस चरण के चुनाव में 81 में से सबसे अमीर मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अजय निषाद हैं. उनके पास कुल 29 करोड 88 लाख 67 हजार 484 रुपये की संपत्ति है.

Open in App

बिहार में छह मई को पांचवें चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव में छह महिला सहित 82 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इन 82 उम्मीदवारों में से 21 दागी हैं, जबकि 24 करोडपति हैं. वहीं, 14 पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं. हालांकि पिछले चरण के मुकाबले इस चरण में कम आपराधिक चरित्र के लोग हैं. इनमें बसपा ने 25 प्रतिशत, राजद 100 प्रतिशत और भाजपा ने 67 प्रतिशत ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं.  

वहीं, इस चरण के चुनाव में 81 में से सबसे अमीर मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अजय निषाद हैं. उनके पास कुल 29 करोड 88 लाख 67 हजार 484 रुपये की संपत्ति है. दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार सारण लोकसभा क्षेत्र के राजद उम्मीदवार चंद्रिका राय हैं. उनके पास 9 करोड 69 लाख 44 हजार 980 रुपये की संपत्ति है. वहीं, तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से बज्जिका अंचल विकास पार्टी के देवेंद्र राकेश हैं. उनके पास कुल 9 करोड 67 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति है. जबकि सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में सीतामढी से भारतीय मित्र पार्टी के रवींद्र कुमार चंद्र उर्फ डॉ राजा बाबू हैं. उनके पास कुल 5200 रुपये की संपत्ति है. उनके बाद मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से जनता पार्टी के नंदन कुमार हैं. उनके पास 5809 रुपये की कुल संपत्ति है. वहीं सारण लोकसभा क्षेत्र से भारतीय इंसान पार्टी के जुनैद खान के पास कुल 6336 रुपये की संपत्ति है.

वहीण, 81 में से 31 उम्मीदवार पांचवीं से बारहवीं पास हैं, जबकि 17 ग्रेजुएट, नौ ग्रेजुएट प्रोफेशनल, 13 पोस्ट ग्रेजुएट और चार डॉक्टरेट हैं. यह आंकडे 81 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों के आधार पर बिहार इलेक्शन वाच और एडीआर ने तैयार किया है. वहीं, मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्वे का शपथ पत्र अस्पष्ट होने से उसका विश्लेषण नहीं हो सका है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया