लाइव न्यूज़ :

प्रशासन का कड़ा कदम, दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

By भाषा | Updated: June 1, 2019 03:53 IST

जून से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने तेल डलवाने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

Open in App

गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार से दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पंपो पर ईंधन नहीं मिलेगा। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के उद्देश्य से एक जून से दोपहिया चलाने वालों के लिए ‘हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं’ फॉर्मूला लागू किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से यहां के सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश दिये गये है कि एक जून से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने तेल डलवाने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी पेट्रोल पंप के स्वामियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन चालक किसी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने का प्रयास करेगा या किसी पेट्रोल पंपकर्मी के साथ अभद्रता करेगा तो ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाए जाएंगे।

टॅग्स :रोड सेफ्टीनॉएडानोएडा समाचारग्रेटर नोएडापेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो