लाइव न्यूज़ :

राकांपा नेता पटेल पर बड़ा आरोप, ईडी के पास प्रफुल्ल और गैंगस्टर इकबाल मिर्ची की पत्नी के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज हैं: गोयल

By भाषा | Updated: October 17, 2019 18:45 IST

‘‘ईडी के पास पटेल और हाजरा इकबाल मेनन (मिर्ची की पत्नी) के हस्ताक्षर वाले कुछ दस्तावेज हैं। भ्रष्टाचार के बड़े मामलों से राकांपा का पिछला अतीत जुड़ा रहा है, इसलिए राज्य को इसके बारे में चिंतित होना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देइकबाल मिर्ची नशा कारोबारी और 1993 मुंबई बम विस्फोट मामले का आरोपी था।केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, ‘‘बिना किसी आधार के कोई जांच नहीं की गई।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के हस्ताक्षर एक ऐसे दस्तावेज पर मिले हैं, जिस पर गैंगस्टर इकबाल मिर्ची की पत्नी के हस्ताक्षर भी हैं, जिसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ जांच शुरू की है।

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रूप से मिर्ची की गैरकानूनी संपत्ति की जांच के संबंध में पटेल को 18 अक्टूबर को तलब किया था। मिर्ची भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहीम का सहयोगी था। गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईडी के पास पटेल और हाजरा इकबाल मेनन (मिर्ची की पत्नी) के हस्ताक्षर वाले कुछ दस्तावेज हैं। भ्रष्टाचार के बड़े मामलों से राकांपा का पिछला अतीत जुड़ा रहा है, इसलिए राज्य को इसके बारे में चिंतित होना चाहिए।’’

इकबाल मिर्ची नशा कारोबारी और 1993 मुंबई बम विस्फोट मामले का आरोपी था। उसकी कुछ साल पहले लंदन में मौत हो गई थी। अनुमान है कि जांच एजेंसी पटेल और उनकी पत्नी व हाजरा मेमन द्वारा प्रवर्तित एक रियल एस्टेट कंपनी के बीच सौदे को लेकर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत पटेल का बयान ले सकती है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, ‘‘बिना किसी आधार के कोई जांच नहीं की गई। जांच एजेंसियों को जरूर कुछ जानकारी मिली होगी। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के पक्ष में हैं, इसलिए हम इसमें हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं।’’ पटेल ने मंगलवार को मिर्ची या उसकी पत्नी के साथ किसी भी व्यापारिक संबंध के आरोपों से इनकार किया था।

यह पूछे जाने पर कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस और राकांपा के कुछ नेताओं को पार्टी में क्यों शामिल किया, गोयल ने कहा, ‘‘कांग्रेस या राकांपा ने आने वाले किसी भी नेता के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा या बड़ा आरोप नहीं है। हमने उनकी अच्छे से जांच की है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारमुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईपीयूष गोयलPiyush Goyal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया