लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसाः ट्रांसफार्मर फटने के बाद करंट फैलने से 15 लोगों की मौत, 21 घायल, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2023 13:45 IST

 चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने इसकी जानकारी देते  हुए बताया कि जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देचमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के पास करंट फैलने से 15 की मौत हो गई।वहीं 21 लोग बुरी तरह से झुलस गए। मारे गए लोगों में पीपलकोटी का एक चौकी प्रभारी भी शामिल है।

चमोली जिले के चमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के पास करंट फैलने से 15 की मौत हो गई। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.के. जोशी ने बताया कि हादसे में 21 लोग घायल हैं। हादसा ट्रांसफार्मर के फटने के बाद फैले करंट से हुआ। 

चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने इसकी जानकारी देते  हुए बताया कि जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने एएनआई को बताया कि मारे गए लोगों में पीपलकोटी का एक चौकी प्रभारी भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक जताया है। सीएम ने ट्विटर पर लिखा, “चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।''

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ