लाइव न्यूज़ :

भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी पर कहा, "भाजपा डर दिखाकर चुनाव लड़ना चाहती है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 11, 2022 14:28 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी और आईटी की छापेमारी पर कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में सक्रिय कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल ने ईडी और आईटी के छापेमारी पर कहा कि यह भाजपा की व्यूह रचना हैईडी और आईटी केंद्र की साजिश है क्योंकि वो सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते हैं ईडी ने आज तड़के दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ और महासमुंद सहित कई अन्य जगहों पर छापेमारी की है

रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और इनकम टैक्स (आईटी) के छापेमारी पर रोष जाहिर करते हुए इसे केंद्र सरकार की साजिश करार दिया है। केंद्रीय एजेंसी ईडी और आईटी द्वारा आज तड़के दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ और महासमुंद सहित कई अन्य जगहों पर मारी गई सघन छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में सक्रिय कर रही है। यह केंद्र की साजिश है, राज्य को परेशान करने की व्यूह रचना है लेकिन राज्य सरकार को इस तरह के हथकंडे से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में पत्रकारों को बातचीत करते हुए कहा, "भाजपा सीधे लड़ नहीं पा रही है। इसलिए ईडी और आईटी के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि ये फिर आएंगे। ये आखिरी नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव पास आएगा इनकी यात्राएं और बढ़ेगी। डराने धमकाने के अलावा कोई काम नहीं है।"

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर जो अफसर रहे। उनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया भी शामिल हैं, जिन पर दुर्ग में छापेमारी की गई। सौम्या चौरसिया के अलावा रायगढ़ में भी जिला कलेक्टर रानू साहू, महासमुंद में अग्नि चंद्राकर, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी के अलावा माइनिंग हेड जेपी मौर्य के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की गई।

वहीं इनके साथ रायगढ़ के रहने वाले नवनीत तिवारी, प्रिंस भाटिया, सीए सुनील अग्रवाल के भी ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है। खबरों के मुताबिक कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के आवास से ईडी को लगभग 200 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का पता चला है। 

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़प्रवर्तन निदेशालयenforcement directorateकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए