लाइव न्यूज़ :

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विमान में कर्मचारियों के खराब व्यवहार की दर्ज कराई शिकायत

By भाषा | Updated: December 22, 2019 05:30 IST

भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने पीटीआई को बताया, ‘‘मुझे सीट आवंटन को लेकर शिकायत मिली है। हम सोमवार को इस मामले को देखेंगे।’’ सूत्रों ने बताया कि अपनी सीट के आवंटन से नाराज प्रज्ञा भोपाल हवाई अड्डा पहुंचने के बाद भी कुछ समय तक विमान में बैठी रहीं। उन्होंने कहा कि हमारे अनुरोध के बाद आखिरकार वह नीचे उतरीं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने विमान में धरना नहीं दिया।"प्रज्ञा ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बुक की गई सीट नहीं दी। मैंने उनसे नियम दिखाने के लिये कहा और नहीं दिखाने पर अंत में मैंने निदेशक को बुलाया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।’’ 

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिल्ली से भोपाल आने के दौरान एक निजी विमान सेवा की सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत यहां विमानतल पर दर्ज करवाई है। प्रज्ञा ने स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आने के बाद शनिवार शाम को विमानतल निदेशक को अपनी शिकायत दी।

भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने पीटीआई को बताया, ‘‘मुझे सीट आवंटन को लेकर शिकायत मिली है। हम सोमवार को इस मामले को देखेंगे।’’ सूत्रों ने बताया कि अपनी सीट के आवंटन से नाराज प्रज्ञा भोपाल हवाई अड्डा पहुंचने के बाद भी कुछ समय तक विमान में बैठी रहीं। उन्होंने कहा कि हमारे अनुरोध के बाद आखिरकार वह नीचे उतरीं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

बाद में प्रज्ञा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने विमान में धरना नहीं दिया। मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइस जेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है। उन्होंने मेरे साथ पहले भी ठीक से बर्ताव नहीं किया था और आज भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था।’’ प्रज्ञा ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बुक की गई सीट नहीं दी। मैंने उनसे नियम दिखाने के लिये कहा और नहीं दिखाने पर अंत में मैंने निदेशक को बुलाया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।’’ 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालदिल्लीएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos