भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल से दो करोड़ की मांगी रंगदारी, पूर्व सांसद के भतीजे पर लगे आरोप

By एस पी सिन्हा | Published: August 3, 2018 08:43 PM2018-08-03T20:43:59+5:302018-08-03T20:43:59+5:30

सारण एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि खेसारी लाल ने उनके पास लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

Bhojpuri Actor Khesari Lal Rs 2 crore for extortion bihar | भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल से दो करोड़ की मांगी रंगदारी, पूर्व सांसद के भतीजे पर लगे आरोप

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल से दो करोड़ की मांगी रंगदारी, पूर्व सांसद के भतीजे पर लगे आरोप

पटना, 03 अगस्तःभोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव से बिहार के छपरा में दो करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने का आरोप पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे युवराज सिंह पर लगा है। खेसारी लाल ने इस मामले को लेकर सारण जिले के रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इस मामले के बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, सारण एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि खेसारी लाल ने उनके पास लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वास्तविकता क्या है। बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव और सुधीर सिंह में कई दिनों से विवाद चल रहा था। 

इस मामले में खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी भी दी थी, जिसमें कहा था कि सुधीर सिंह कई तरह के बातों को लेकर अफवाह उड़ा रहे हैं। वहीं, खेसारी लाल ने यह भी कहा था कि सुधीर सिंह ने जान से मारने की धमकी भी थी। इसको लेकर लोग काफी मजे भी ले रहे हैं। खेसारी लाल ने भोजपुरी पर कुछ ऐसी टिप्पणी की थी जो भोजपुरी क्षेत्र के लोगों को नागवार गुजरी और सुधीर सिंह ने फेसबुक के माध्यम से ही खेसारी लाल को खुली चुनौती देकर सामना करने का न्योता दिया था।

सुधीर सिंह ने मामला दर्ज होने के बाद बताया के भोजपुरी के अश्लीलता के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद खेसारी लाल के समर्थकों ने उनको कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी की और अब प्राथमिकी दर्ज कर खेसारी लाल ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया है। सुधीर ने कहा कि वह इस मामले में किसी भी तरह के जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन भोजपुरी में अश्लीलता को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। 

उल्लेखनीय है कि इस विवाद के बीच खेसारी लाल लोकसभा चुनाव के दौरान महाराजगंज सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसको लेकर खेसारी लाल यादव टिकट को लेकर लालू यादव से मुंबई में मुलाकात भी की थी। वहीं, खेसारी लाल यादव ने कहा था कि अगर पार्टी टिकट नहीं देती है तो वह महाराजगंज से ही निर्दलीय ही चुनाव लड़ेगे। जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी और इसमें प्राथमिकी दर्ज करा कर खेसारी लाल ने इस मामले में एक नया ट्विस्ट ला दिया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Bhojpuri Actor Khesari Lal Rs 2 crore for extortion bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे