लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : साइबर सेल के हवलदार ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 11, 2021 22:02 IST

हरियाणा के भिवानी जिले किरवाड़ा गांव में एक पुलिस हवलदार ने एक ही परिवार के तीन शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली । हालांकि हवलदार के परिवार का आरोप है कि घायलों ने उसकी हत्या की है ।

Open in App
ठळक मुद्देहवलदार के परिवारवालों ने घायलों पर हत्या का लगाया आरोप गोली चलाने वाला शख्स पुलिस के साइबर सेल में काम करता था हवलदार के परिजनों ने मामले में कार्यवाही करने की मांग की है

चंडीगढ़ :  हरियाणा के भिवानी जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है , जहां एक पुलिस हवलदार ने तीन लोगों को ताबड़तोड़ गोलियां मारी और बाद में खुद को भी गोली मार ली और आत्महत्या कर ली । इस मामले में हवलदार के परिवारवालों का कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि घायलों ने गोली मारकर  उसकी हत्या की है । फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है । 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल यह मामला बवानीखेड़ा क्षेत्र के किरवाड़ा गांव का है, जब बाइक पर आए एक शख्स ने 62 वर्षीय महावीर, उसके भाई जगबीर और जगबीर के बेटे राजेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी । इसके बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए । कुछ देर बाद यह पता चला कि गोली मारने वाला शख्स हांसी पुलिस की साइबर सेल में कार्यरत हवलदार रविंद्र था और उसने वहां से फरार होने के बाद खुद को भी गोली मार कर हत्या कर ली ।

इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी, डीएसपी बवानीखेड़ा, एसएचओ और सीआईआई पुलिस टीम मौके पर पहुंची । हालांकि इस मामले में हवलदार रविंद्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रविंद्र को उन तीनों घायलों ने उसकी रिवाल्वर छीन कर गोली मारकर  हत्या की है । उन्होंने घायलों  के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मामले की जांच कर रहे डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कि किरावड़ गांव वासी महावीर, जगबीर और राजेश को रविंद्र ने गोली मारकर घायल किया । आरोपी पुलिस की साइबर सेल में हवलदार था । उन्होंने बताया कि रविंद्र की भी संदिग्ध मौत हुई है और इस मामले में परिजनों ने घायल ऊपर आरोप लगाया है । उन्होंने कहा अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है । वही इतनी बड़ी घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में है । किसी को समझ नहीं आ रहा है । इतनी बड़ा घटना के पीछे क्या वजह है । 

टॅग्स :हरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू