लाइव न्यूज़ :

कोरेगांव भीमा युद्ध की 202वीं बरसी पर इलाके में इंटरनेट बंद, 'जय स्तंभ' के निकट सुरक्षा चाक-चौबंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 10:23 IST

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार भी भीमा कोरेगांव स्थित विजय स्तंभ पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Open in App
ठळक मुद्दे मंत्री नितिन राउत और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी भीमा कोरेगांव पहुंचेंगे।महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार भी भीमा कोरेगांव स्थित विजय स्तंभ पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

1 जनवरी को भीमा कोरेगांव युद्ध की 202वीं बरसी है। प्रशासन ने ऐहतियातन इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस बीच महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार भी भीमा कोरेगांव स्थित विजय स्तंभ पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। जानकारी के मुताबिक, मंत्री नितिन राउत और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी भीमा कोरेगांव पहुंचेंगे।

पुणे के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि पुलिस ने 250 वाट्सएप ग्रुप को नोटिस भेजा है। इसके अलावा 15 फेसबुक अकाउंट्स बंद कर दिए गए हैं। वहीं, सुरक्षा व्‍यवस्‍था में 10 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुणे पुलिस ने एक जनवरी को कोरेगांव-भीमा युद्ध की 202वीं सालगिरह से पहले दक्षिणपंथी नेताओं मिलिंद एकबोटे और संभाजी भिड़े समेत करीब 160 लोगों को नोटिस जारी किया है। इन सभी के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एकबोटे को पिछले साल एक जनवरी को कोरेगांव भीमा युद्ध के 200 साल पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम में गांव में लोगों को उकसाने और हिंसा भड़काने के सिलसिले में मार्च 2018 में गिरफ्तार किया गया था। भिड़े के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया और प्राथमिकी में उनका नाम दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा, ''अब तक हमने भिड़े और एकबोटे समेत 163 लोगों को नोटिस जारी किए हैं और जिले में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। एहतियात के तौर पर ये नोटिस हर उस व्यक्ति को जारी किए गए हैं जिनके खिलाफ हिंसा के संबंध में मामला दर्ज है।'' 

जिला प्रशासन पेरणे गांव के पास 'जय स्तंभ' के ईद-गिर्द व्यापक बंदोबस्त कर रही है। वहां लाखों लोग कोरेगांव भीमा युद्ध की बरसी पर श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल जुटते हैं। एक जनवरी 2018 को कोरेगांव भीमा युद्ध के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। हिंसा के संबंध में मार्च 2018 में गिरफ्तार किए गए एकबोटे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। भिड़े के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी कभी नहीं हुई।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी