लाइव न्यूज़ :

एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी की बहस में कूदीं ट्विंकल खन्ना, लिखा- ऐसे ही एक-एक कर छिन जाती है सबकी आजादी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 29, 2018 18:47 IST

सुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा, सुधा भारद्वाज, अरुण फेरिरिया, वर्नन गोनसॉल्विस और वरवर राव की गिरफ्तारी पर पाँच सितम्बर तक के लिए रोक लगा दी है। कोर्ट ने इन सभी को छह सितम्बर को अगली सुनवाी तक घर में नजरबंद रखने के लिए कहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्त: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखक ट्विंकल खन्ना ने देश में भीमा कोरेगाँव मामले में पाँच एक्टविस्टों की गिरफ्तारी से शुरू हुई बहस के बीच "आजादी" को लेकर एक ट्वीट किया है।

ट्विंकल ने भीमा कोरेगाँव का नाम लिए बिना लिखा है, "आजादी एक बार में नहीं छिन जाती, ये एक-एक कर खोती है, एक बार में एक की आजादी जाती है, एक एक्टविस्ट, एक वकील, एक लेखक की और आखिर में हम सबकी..."

महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार (28 अगस्त) को देश के छह शहरों में कम से कम 10 बुद्धिजीवियों के घरों में छापे मारे और लैपटॉप-फोन इत्यादित जब्त किए।

पुलिस ने छापे मारने के साथ ही गौतम नवलखा, सुधा भारद्वाज, अरुण फेरिरिया, वर्नन गोनसॉल्विस और वरवर राव को गिरफ्तार किया था।

हालाँकि दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को ही गौतम नवलखा और सुधा भारद्वाज की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए बुधवार को मामले की सुनवाई तक दोनों को नजरबंद रखने का आदेश दिया।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी पांच एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी पर छह सितम्बर तक के लिए रोक लगा दी।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को छह सितम्बर को मामले की अगली सुनवाई तक नजरबंद रखने का आदेश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार से पाँच सितम्बर तक इस मामले पर अपना पक्ष रखने को कहा है।

मतभेद है लोकतंत्र का सेफ्टी वाल्व

सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुनवाई के दौरान कहा कि मतभेद  लोकतंत्र का सेफ्टी वॉल है और इसे रोका गया तो लोकंतत्र टूट जाएगा। 

इतिहासकार रोमिला थापर, अर्थशास्त्री प्रभात पटनायक, सतीश देशपांडे, देवकी जैन और मजा दारूवाला ने भीमा-कोरेगांव मामले के सिलसिले में हुई इन गिरफ्तारियों के विरोध में  सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दायर की थी।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की पीठ गौतम नवलखा, सुधा भारद्वाज, वरवर राव समेत पाँच बुद्धिजीवियों की गिरफ्तारी पर दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है।  पेश हुए वकील राजीव धवन ने सर्वोच्च अदालत से कहा कि सभी एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी असंगत तरीके से हुई है। धवन ने इन गिरफ्तारियों को "गैर-कानूनी और मनमाना" बताया।

 

 

टॅग्स :भीमा कोरेगांवट्विंकल खन्नामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप