लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को हैदराबाद पुलिस ने वापस दिल्ली भेजा, ट्वीट कर कहा- बहुजन समाज इस अपमान को कभी नहीं भूलेगा

By भाषा | Updated: January 27, 2020 14:54 IST

हैदराबाद पुलिस ने कहा कि आजाद सीएए, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर जिस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे, उसके लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में आजाद संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे जब उन्हें रास्ते में हिरासत में ले लिया गया था। स्वस्थ रहने पर दलित नेता गुलबर्गा और बीदर में दो रैलियों को संबोधित करने मंगलवार को कर्नाटक जाएंगे।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को हैदराबाद पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में लेने के बाद विमान में बिठा कर रवाना कर दिया और वह सोमवार की सुबह दिल्ली पहुंच गए। हैदराबाद में आजाद संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे जब उन्हें रास्ते में हिरासत में ले लिया गया था।

‘‘जल्द लौटने’’ का वादा करते हुए दलित नेता ने सोमवार को तड़के ट्विटर पर कहा कि बहुजन समाज इस अपमान को कभी नहीं भूलेगा। सुबह नौ बजे के करीब दिल्ली पहुंचे आजाद ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन करने के लोगों के अधिकार का हनन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को पीटा भी गया।

उन्होंने तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए ट्वीट किया, “तेलंगाना में, तानाशाही चरम पर है, लोगों से प्रदर्शन का अधिकार छीना गया, पहले हमारे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, फिर मुझे गिरफ्तार किया गया, अब मुझे हवाईअड्डे लाया जा रहा है और वापस दिल्ली भेजा रहा है। ‘‘याद रखना, बहुजन समाज यह अपमान भूलेगा नहीं। हम जल्द लौटेंगे।”

आजाद के सहयोगियों ने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया जाएगा। स्वस्थ रहने पर दलित नेता गुलबर्गा और बीदर में दो रैलियों को संबोधित करने मंगलवार को कर्नाटक जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह 29 जनवरी को बेंगलुरु में दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की बरसी में शामिल होने की भी योजना बना रहे हैं।

हैदराबाद पुलिस ने कहा कि आजाद सीएए, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर जिस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे, उसके लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी। गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आजाद को कुछ ही दिन पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था। 

टॅग्स :भीम आर्मीचंद्रशेखर आजादहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील