कांग्रेस नेता संतोख सिंह के निधन के बाद रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ चलते वक्त पड़ा दिल का दौरा और गिर पड़े

By अनिल शर्मा | Published: January 14, 2023 11:25 AM2023-01-14T11:25:50+5:302023-01-14T11:28:47+5:30

संतोख सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे कि अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और जमीन पर गिर पड़े। कांग्रेस नेता को तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Bharat Jodo Yatra stopped after the death of Congress leader Santokh Singh | कांग्रेस नेता संतोख सिंह के निधन के बाद रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ चलते वक्त पड़ा दिल का दौरा और गिर पड़े

कांग्रेस नेता संतोख सिंह के निधन के बाद रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ चलते वक्त पड़ा दिल का दौरा और गिर पड़े

Highlightsसंतोख सिंह के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा।कांग्रेस नेता के निधन पर भगवंत मान समेत कई राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

पंजाब: कांग्रेस नेता संतोख सिंह का शनिवार दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे कि अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और जमीन पर गिर पड़े। कांग्रेस नेता को तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भारत जोड़ो यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार कल उनके गांव में होगा। राहुल गांधी को जैसे ही पता चला उन्होंने यात्रा बंद की और जहां उनको दोपहर में रुकना था वे वहां चले गए थे। यह दुखद घटना है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है।

कांग्रेस नेता के निधन पर भगवंत मान समेत कई राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया- जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से अत्यंत दु:ख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। सांसद के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने लिखा- आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया-  जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Web Title: Bharat Jodo Yatra stopped after the death of Congress leader Santokh Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे