लाइव न्यूज़ :

'भारत जोड़ो यात्रा' हिमाचल पहुंची, भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद राहुल गांधी ने शुरू की यात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 10:48 IST

कांग्रेस सांसद राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को श्रीनगर में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि मैं यहां बहुत उम्मीदों के साथ आप लोगों के संग यात्रा करने आया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को हिमाचल प्रदेश से भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू।हिमाचल प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा केवल एक दिन के लिए यात्रा करेगी। हिमाचल में पदयात्रा की शुरुआत के दौरान राहुल गांधी के साथ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे।

शिमला: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पंजाब से होते हुए बुधवार को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर लिया। यहां के घाटोटा से यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने शिव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उनके साथ मौजूद रहे। 

कांगड़ा जिले के घाटोटा से शुरू हुई पदयात्रा कांग्रेस के तय प्लान के अनुसार इंदौरा, नादौन से होते हुए शाम को मलोट पहुंचेगी। मलोट विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा विराम लेगी। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में यात्रा शुरू करने से पहले फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी की गई।

इस दौरान राहुल गांधी के स्वागत के लिए सीएम सुखविंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और मंत्री मौजूद रहे। हिमाचल में पूरे जोश और उत्साह के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में समर्थकों की भारी भीड़ दिखाई दी। 

भारत जोड़ो यात्रा के रूट मैप का हिस्सा नहीं था हिमाचल 

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा का जो रूट मैप पहले तैयार किया गया था, उसमें हिमाचल प्रदेश शामिल नहीं था। मगर राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह और तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं के कहने पर राहुल गांधी ने पदयात्रा को हिमाचल में करने का निर्णय लिया है।

बता दें कि राहुल गांधी ने यात्रा शुरू करने के बाद लोगों को संबोधित किया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारी यात्रा का रूट हिमाचल से आना तय नहीं था लेकिन जनता का प्यार और समर्थन हमें यहां खींच लाया। प्रदेश की जनता चाहती है कि यात्रा यहां से होकर गुजरे तो हम यहां रूट बदलकर आ गए हैं।

हालांकि, हिमाचल प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा केवल एक दिन के लिए ही रहेगी। कांग्रेस सांसद राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को श्रीनगर में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि मैं यहां बहुत उम्मीदों के साथ आप लोगों के संग यात्रा करने आया है। 

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने अपनी गलत नीतियों से देश की जनता को परेशान किया है। जीएसटी से लेकर नोटबंदी तक के मुद्दे पर उन्होंने मोदी सरकार को घेरा है।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राRahul Congressकांग्रेसहिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos