लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले- 'मणिपुर में सिविल वॉर जैसा माहौल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी कोई परवाह नहीं'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 19, 2024 11:25 IST

राहुल ने मणिपुर के बारे में बात की और कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है, पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा जारी है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' यात्रा की शुरूआत मणिपुर से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में महीनों से सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है- राहुल गांधी देश में आदिवासियों के खिलाफ अन्याय हो रहा है - राहुल गांधीअसम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है - राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मणिपुर मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि मणिपुर में महीनों से सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी कोई परवाह नहीं है। 

राहुल ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा, "मणिपुर में महीनों से सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है। लोग एक दूसरे को मार रहे हैं, लेकिन आज तक PM मोदी मणिपुर नहीं गए। नागालैंड में PM मोदी ने 9 साल पहले जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। वहीं असम में भी हिन्दुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।"

राहुल ने आगे कहा, "आज देश में आदिवासियों के खिलाफ अन्याय हो रहा है, आपकी जमीन छीनी जा रही है, आपका इतिहास मिटाया जा रहा है । RSS-BJP की विचारधारा आपसे जल-जंगल-जमीन छीनने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस ने PESA कानून और ट्राइबल बिल से आपकी जमीन और आपका हक आपको देने का काम किया है।"

इससे पहले  'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के असम में प्रवेश करने के बाद राहुल ने सीधे राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को निशाने पर लिया और कहा कि  देश में शायद ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ और ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ इस राज्य में है। राहुल ने कहा कि आदिवासियों, चाय बागान के श्रमिकों और असम के अन्य मूल निवासियों के खिलाफ भाजपा नीत सरकार कई अन्याय कर रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। 

राहुल ने मणिपुर के बारे में भी बात की और कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है, पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा जारी है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' यात्रा की शुरूआत मणिपुर से हुई थी। कांग्रेस सांसद ने कहा कि नगालैंड में नौ साल पहले एक फ्रेमवर्क समझौते (नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए) पर हस्ताक्षर किया गया था और लोग अब पूछ रहे हैं कि इसका क्या हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं बोला है। 

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअसमBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’