लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक, एसआईआई ने ‘ब्लड थिनर’ का उपयोग करने वालों पर डीसीजीआई से टीके की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख बलराम भार्गव ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 टीके के विनिर्माताओं ने ‘ब्लड थिनर’ का उपयोग कर रहे लोगों पर टीके के इस्तेमाल की अनुमति पाने को लेकर तथ्य पत्र में बदलाव करने के लिए देश के औषधि नियामक का रुख किया है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘एस्पिरिन’ या ‘क्लोपीडोजरेल’ जैसी दवाइयों के जरिए जो लोग ‘ब्लड थिनर’ पर निर्भर हैं, उन्हें कोविड-19 के टीके लगाने में कोई अंतर्विरोध नहीं है।

‘क्लोपीडोजरेल’, रक्त के प्लेटलेट को एक दूसरे से जुड़ने से और हानिकारक थक्का बनने रोकता है।

कोवैक्सीन और कोविशील्ड, दोनों ही टीकों के तथ्य पत्र में ‘ब्लड थिनर’ के बारे में तुलनात्मक अंतरर्विरोध का जिक्र किया गया है।

भार्गव ने कहा , ‘‘दोनों ही कंपनियों ने इस बिंदु को बदलने के लिए डीसीजीआई को पत्र लिखा है और यह बहुत जल्द हो जाएगा। ’’

गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड के टीके एवं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड और भारत बायोटेक के स्वदेश विकसित टीके कोवैक्सीन , दोनों ही टीकों को भारत के औषधि नियंत्रक महानिदेशक ने देश में सीमित आपात उपयोग की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग