लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ‘भारत बंद’ का खास असर नहीं

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:19 IST

Open in App

अमरावती, 27 सितंबर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के भारत बंद का आंध्र प्रदेश में कुछ खास असर नहीं पड़ा। हालांकि सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया है।

राज्य के विभिन्न जिलों में सोमवार तड़के से हो रही भारी से अत्यंत भारी बारिश का सामान्य जनजीवन के साथ ही ‘भारत बंद’ पर भी असर पड़ा है।

तिरूपति, अनंतपुरामु और कडप्पा जैसे कुछ स्थानों पर विपक्षी दलों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया।

मुख्य विपक्षी दल तेलुगुदेशम पार्टी ने भी कांग्रेस और वाम दलों के साथ बंद का समर्थन किया।

तिरूपति में वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के अंदर रेल पटरियों पर धरना दिया, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। शहर के मुख्य मार्ग पर भी धरना दिया गया।

कडप्पा और अनंतपुरामु में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने आरटीसी बस डिपो के सामने प्रदर्शन किया।

बंद के समर्थन में राज्य सरकार ने दोपहर एक बजे तक बस सेवाएं स्थगित कर दी थीं। स्कूलों एवं कॉलेजों में छुट्टियां घोषित की गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब