लाइव न्यूज़ :

‘भारत बंद’ : सोनीपत में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर जताया विरोध

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:02 IST

Open in App

सोनीपत,26 मार्च तीन कृषि कानूनों वापस लेने एवं फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने की गारंटी हेतु कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए ‘ भारत बंद’ के तहत किसानों ने यहां कई जगहों पर सड़कों को बाधित किया जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही। हालांकि, शहरी इलाके में इसका कम असर देखने को मिला

राई गांव में किसानों ने कहा कि शाम छह बजे तक राजमार्ग को बाधित रख जाएगा।

राई के अलावा प्रदर्शनकारियों ने गोहाना में गांव मदीना मोड़, गांव नूरन खेड़ा, गांव मुंडलाना, भैंसवान खुर्द के अलावा सात जगहों पर शांति पूर्ण तरीके से जाम लगाया गया।

जन संघर्ष मंच हरियाणा, भारतीय किसान यूनियन तथा समतामूलक महिला संगठन ने भी प्रदर्शन किया।

मंच के प्रांतीय सलहाकार डॉ. सीडी शर्मा व संगठन की प्रदेश संयोजिका डॉ. सुनीता त्यागी ने कहा कि देश के किसानों, मजदूरों, छात्रों, जवानों तथा दुनिया भर के इन्साफ पसन्द लोगों व जनप्रतिनिधियों के व्यापक समर्थन के बावजूद केंद्र सरकार ‘काले’ कृषि कानूनों को लागू करने पर आमादा है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, किसान नेता सूरजभान चहल, अनिल मलिक, बीरमति चहल एवं मन्दीप सिंह ने सरकार से तीनों कृषि वापस लेने की एक बार फिर मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों के साथ-साथ बिजली (संशोधन) विधेयक- 2020 रद्द करे पराली अध्यादेश के किसान विरोधी हिस्से को हटाए, डीजल 25 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 35 रुपये प्रति लीटर तथा रसोई गैस 250 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से मुहैया कराए।

आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गोहाना की अनाज मंडी भी बंद रही।

वहीं जाम का समर्थन करने के लिए किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप अहलावत के साथ राजेंद्र कुंडू पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने कांग्रेस नेता जीतेंद्र हुड्डा, राकेश गंगाना के अलावा इनेलो के नेता जोगेंद्र मलिक भी पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग