लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को मिली हमसफर ट्रेन की सौगात, मुंबई का सफर होगा आसान   

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 3, 2018 19:27 IST

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में लोगों की मांग को देखते हुए साप्ताहिक हमसफर ट्रेन के फेरे बढ़ाने और पाली जिले में एक और स्टेशन जवाई बांध (सुमेरपुर) पर भी ठहराव करवाने का प्रयास किया जाएगा।

Open in App

जयपुर, 03 जून: केन्द्रीय विधि और न्याय एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने जोधपुर एवं पाली को हमसफर ट्रेन की सौगात मिलने पर खुशी जताई और कहा कि जोधपुर से मुम्बई के बीच एसी सुपरफास्ट ट्रेन की मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने पश्चिमी राजस्थान को एक नया तोहफा दिया है। 

उन्होंने जोधपुर में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनस के लिए पहली हमसफर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए आयोजित समारोह में भाग लिया और पाली तक इस ट्रेन में सफर किया। 

उसके बाद नई दिल्ली लौटने पर केंद्रीय मंत्री चौधरी ने बताया कि निवर्तमान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में पूरे देश में हमसफर सहित चार नई श्रेणी की ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी। तभी से उन्होंने जोधपुर से मुम्बई के बीच हमसफर की मांग की थी। पिछले दिनों वर्तमान रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी भेंट कर हमसफर ट्रेन शुरू करने की मांग दोहराई तो रेल मंत्री ने जल्द ही ट्रेन शुरू करने का भरोसा दिया था, जो कि अब साकार हो गया।

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में लोगों की मांग को देखते हुए साप्ताहिक हमसफर ट्रेन के फेरे बढ़ाने और पाली जिले में एक और स्टेशन जवाई बांध (सुमेरपुर) पर भी ठहराव करवाने का प्रयास किया जाएगा।

साप्ताहिक हमसफर ट्रेन भगत की कोठी (जोधपुर) से बांद्रा टर्मिनस (मुम्बई) के बीच का सफर लगभग 20 घण्टे में तय करेगी। पूर्णतया वातानुकूलित ट्रेन में तृतीय श्रेणी शयनयान के 18 कोच हैं। भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस का किराया 1385 रुपए रखा गया है। यह ट्रेन सूचना आधारित डिस्प्ले बोर्ड, आरामदायक व खुशबूदार कोच के अलावा सीसीटीवी से लैस होगी। 

ट्रेन में बायो टॉयलेट, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि बोर्ड की सुविधा होगी। ट्रेन में खानपान सुविधा के लिए मिनी पेंट्री कार की सुविधा भी है। 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?