भदोही : पारिवारिक विवाद में अधेड़ महिला ने आत्महत्या की
By भाषा | Published: March 26, 2021 06:13 PM2021-03-26T18:13:19+5:302021-03-26T18:13:19+5:30
भदोही (उप्र) 26 मार्च उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में दो बेटों की बेरोज़गारी के मुद्दे पर हुए पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध एक अधेड़ महिला ने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।
प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि खमरिया क्षेत्र में वार्ड नंबर-8 निवासी मिश्री लाल अपनी पत्नी राजकुमारी (46) दो जवान बेटों और एक लड़की के साथ रहते हैं।
उन्होंने बताया कि घर का खर्च चलाने में परेशानी को देखते हुए राजकुमारी अपने 25 साल और 22 साल के बेटों से मुंबई जाकर काम करने की बात गत एक माह से कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात पति -पत्नी और तीनों बच्चों के बीच काफी झगड़ा हुआ जिससे क्षुब्ध होकर राजकुमारी ने शुक्रवार को घर के कमरे में फांसी लगा ली।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।