लाइव न्यूज़ :

PDP के सरकार बनाने के दावे से बौखलाई बीजेपी ने कही ये बात, समर्थन खींचकर गिराई थी महबूबा सरकार

By भाषा | Updated: November 22, 2018 06:16 IST

भाजपा ने विपक्षी पार्टियों के प्रस्तावित गठबंधन की निंदा करते हुए इसे ‘‘आतंक-अनुकूल पार्टियों का गठबंधन’’ बताया।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में बेहतर विकल्प यह है कि वहां जल्द से जल्द नये विधानसभा चुनाव कराये जाये।

भाजपा ने विपक्षी पार्टियों के प्रस्तावित गठबंधन की निंदा करते हुए इसे ‘‘आतंक-अनुकूल पार्टियों का गठबंधन’’ बताया।

जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए प्रतिद्वंद्वी दलों के दावों के बीच राज्यपाल द्वारा विधानसभा भंग किये जाने के तुरन्त बाद भाजपा ने ट्वीटर पर कहा कि सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए यह सीमाई राज्य विधायकों की खरीद फरोख्त और अस्थिरता का जोखिम नहीं उठा सकता है।

भाजपा ने कहा, ‘‘कांग्रेस और पीडीपी के बीच प्रस्तावित गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया। विधानसभा भंग किये जाने को लेकर उनके विरोधाभासी रूख थे। एक ने इसका समर्थन किया और अन्य ने इसका विरोध किया।’’ 

पार्टी ने कहा,‘‘इस स्थिति में बेहतर विकल्प यह है कि जल्द से जल्द नये चुनाव कराये जायें। यह विधानसभा एक स्थिर सरकार नहीं दे सकती है।’’ 

गौरतलब है कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के समर्थन से पीडीपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। वहीं पीपुल्स कांफ्रेंस ने भी भाजपा और अन्य दलों के 18 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके कुछ घंटों बाद ही राज्यपाल ने बुधवार को विधानसभा भंग कर दी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब