लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण के लिए गांव-ढाणी तक हो बेहतरीन प्रबंधन: गहलोत

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:12 IST

Open in App

जयपुर, 19 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना वायरस से बचाव के वास्ते टीकाकरण के लिए गांव-ढाणी तक बेहतरीन प्रबंधन करें।

उन्होंने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीकाकरण प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में कहा,‘‘ विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस की तीसरी लहर कब आ जाए, कोई नहीं जानता। ऐसे में, लोगों की जीवन रक्षा के लिए टीकाकरण का कार्य तेज गति से पूरा करना जरूरी है।’’

उन्होंने कहा कि टीका ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुख्य उपाय है, ऐसे हमारा प्रयास हो कि उसकी उपलब्धता के अनुरूप प्रदेश में गांव-ढाणी तक हर आयुवर्ग के लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो तथा इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान टीकाकरण के मामले में अब तक अव्वल रहा है और आगे भी इसी तरह बेहतरीन प्रबंधन के साथ हमें इस काम को गति देनी होगी, ताकि भविष्य में तीसरी लहर के संक्रमण के खतरे का असर कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सांसद एवं विधायक से लेकर पंच-सरपंच स्तर तक सभी जनप्रतिनिधियों को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य भर में टीकाकरण को लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos