लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा के बयान से मिले संकेत, कर्नाटक में गठबंधन के विधायक तोड़ सकती है बीजेपी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 30, 2018 11:48 IST

कर्नाटक में हाल ही में कांग्रेस औैर जेडीएस के गठबंधन ने सरकार बनाई है। लेकिन बीजेपी ने अभी भी उम्मीद हारी नहीं है।

Open in App

कर्नाटक में हाल ही में कांग्रेस औैर  जेडीएस के गठबंधन ने सरकार बनाई है। लेकिन बीजेपी ने अभी भी उम्मीद हारी नहीं है। खबर के अनुसार शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि  यदि कांग्रेस और जेडीएस के नेता बीजेपी में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से भी अपील की कि डरें नहीं कि नए लोग पार्टी में जगह ले लेंगे, हम सब एक जुट होकर काम करेंगे। 

इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस और जेडीएस के कई नेता उनकी पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने दोनों के गठबंधन तो 'अपवित्र गठबंधन' भी करार दिया है। गठबंधन के संकेत देते हुए उन्होंने कहा है कि हम कोई भी कदम जल्दबाजी में नहीं उठाएंगे। हम संयम के साथ रहेंगे तो ये गठबंधन खुद ही गिर जाएगा और यह पांच साल पूरे नहीं करेगा।

येदियुरप्पा ने कहा कि हम बजट पेश करने तक इंतजार करेंगे और उसके बाद अपना अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने अपने नेताओं से 2019 में जीत के लिए दिशा निर्देश दिए और कहा कि 28 लोकसभा सीटों में 25 पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और जेडीएस के कई नेता मौजूदा राजनीतिक स्थिति में बीजेपी में शामिल होने को तैयार हैं, मैं नेताओं से अपील करता हूं कि वे ईमानदार और सक्षम लोगों को लाकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करें।'

 उन्होंने कहा , 'जो लोग बीजेपी में आने को तैयार हैं , हमें उन तक, उनके घरों तक व्यक्तिगत रूप से जाना होगा और उन्हें पार्टी में लाने तथा लोकसभा चुनाव के वास्ते पार्टी को मजबूत करने के लिए उनसे बात करनी होगी।' इससे पहले येदियुरप्पा ने पिछले महीने विधानसभा में विश्वासमत का सामना किए बगैर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि बीजेपी बहुमत जुटाने में विफल रही थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील