लाइव न्यूज़ :

Bengaluru water crisis: बेंगलुरु में कई माह से पानी को लेकर हाहाकार, जल बोर्ड ने आरडब्ल्यूए को नोटिस जारी किया, आखिर क्योंं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2024 15:02 IST

Bengaluru water crisis: बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) ने नल एरेटर की अनिवार्य स्थापना के संबंध में शहर भर के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देआरडब्ल्यूए को टैप एरेटर की अनिवार्य स्थापना के संबंध में नोटिस दिया है। पानी की बर्बादी को 25-40% तक कम करता है।आरडब्ल्यूए को टैप एरेटर की अनिवार्य स्थापना आदेश दिया है। 

Bengaluru water crisis: बेंगलुरु में जल संकट को लेकर कई माह से हाहाकार है। इस बीच बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) ने नल एरेटर की अनिवार्य स्थापना के संबंध में शहर भर के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। बीडब्ल्यूएसएसबी ने कहा कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप 31 मार्च से पहले काम कर लें। नहीं तो 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बीडब्ल्यूएसएसबी द्वारा 27 मार्च को पूर्वी बेंगलुरु में आरडब्ल्यूए को टैप एरेटर की अनिवार्य स्थापना के संबंध में नोटिस दिया है।

बीडब्ल्यूएसएसबी अधिनियम 1964, धारा 109 के तहत 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बीडब्ल्यूएसएसबी के अनुसार, ‘आदेश का उल्लंघन करने और विशेष रूप से शहर के कुछ हिस्सों में पानी की कमी के बीच कार धोने, बागवानी और अन्य गैर-जरूरी उद्देश्यों के लिए पेयजल का उपयोग करने के लिए 22 घरों पर कुल 1.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’ 

पानी की बर्बादी को 25-40% तक कम करता है। कावेरी नदी बेसिन बेंगलुरु शहर के लिए पीने के पानी का एकमात्र स्रोत है और कई बीडब्ल्यूएसएसबी उपभोक्ता अपनी नियमित जरूरतों को पूरा करने के लिए बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं। इस साल कम मानसूनी बारिश के कारण कावेरी नदी बेसिन में जल स्तर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है।

बेंगलुरु में जल संकट के बीच गैर-जरूरी उद्देश्यों के लिए पेयजल का उपयोग नहीं करने के आदेश का उल्लंघन करने पर बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने 22 परिवारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि यह आदेश लगभग दो सप्ताह पहले जारी किया गया था।

बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त कई शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की। बीडब्ल्यूएसएसबी ने सात मार्च को बेंगलुरु शहर में वाहनों की सफाई, इमारतों और सड़कों के निर्माण, मनोरंजन उद्देश्यों या फव्वारे जैस कार्यों के लिए पेयजल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था।

आदेश में मॉल और सिनेमा हॉल को केवल पीने के लिए पानी का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। बीडब्ल्यूएसएसबी ने 21 मार्च को एक एडवाइजरी जारी कर मॉल, वाणिज्यिक परिसरों, अपार्टमेंट, सरकारी भवनों, लक्जरी होटल, रेस्तरां और धार्मिक स्थानों सहित सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे थोक उपयोगकर्ताओं के लिए प्रवाह अवरोधक/एरेटर के उपयोग का आग्रह किया। 

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम