लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु हिंसा: आरोपी सहित 111 लोगों की गिरफ्तारी, 3 मौत, जानें कांग्रेस विधायक के घर पर क्यों हुआ हमला

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 12, 2020 07:55 IST

Bengaluru Violence: बेंगलुरु में 11 अगस्त की रात हिंसा एक कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ। भड़काऊ पोस्ट कांग्रेस विधायक के भतीजे ने शेयर किए थे। मामसे में 60 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और 2 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्‍मई ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने अभी जांच के आदेश नहीं दिए हैं।उपद्रवियों ने बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाने के आसपास जमकर हंगामा किया।

बेंगलुरु:कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भड़की हिंसा को लेकर पुलिस से आरोपी सहित 111 लोगों की गिरफ्तारी की है। हिंसा में 3 लोगों की मौत हुई है और 60 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। 11 अगस्त की देर रात कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर जमकर तोड़फोड़ की गई। विधायक के भतीजे के एक कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ये पूरा पूरा बवाल हुआ हालांकि पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था। 

उपद्रवियों ने बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में जमकर बवाल किया। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया है कि बेंगलुरु में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 60 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं कमल पंत ने बताया कि हिंसा को लेकर आरोपी नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले बेंगलुरु के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने जानकारी दी थी कि हिंसा मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बेंगलुरु में लगाई गई धारा 144, पुलिस स्टेशन के आस-पास कर्फ्यू

हिंसा के बाद की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए और हिंसा फिर से ना भड़के इसके मद्देनजर बेंगलुरु में धारा 144 लगाई गई है। डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाने के आस-पास कर्फ्यू भी लगाया गया है।

जानें क्यों हुआ कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर बवाल

ताजा जानकारी के मुताबिक ये पूरा हंगामा एक विवादित और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ है। बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया था। हालांकि ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी 11 अगस्त की रात विवादित पोस्ट को लेकर र बड़ी संख्या उपद्रवियों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेंगलुरु स्थिति आवास पर हमला किया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी भी की गई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। 

भड़काऊ पोस्ट को लेकर दर्ज कराई गई थी शिकायत 

पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के सद्भावना यूथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों और अन्य मस्जिदों से जुड़े लोगों ने बेंगलुरु के डीजे हल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे के खिलाफ कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। 

टॅग्स :कर्नाटकसोशल मीडियाकांग्रेसभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी