लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: अवलाहल्ली में पुल निर्माण के कारण बेंगलुरु में कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित, देखें एडवाइजरी

By रुस्तम राणा | Updated: March 15, 2024 17:13 IST

होरामवु के पास राममूर्ति नगर की ओर एक लॉरी खराब होने के कारण यातायात धीमी गति से चलेगा और पुराने हाईग्राउंड जंक्शन की ओर बसवेश्वरा सर्कल के पास एक बीएमटीसी बस भी खराब हो गई है जिसके चलते यात्रियों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअवलाहल्ली, हेन्नुर रोड, बाईरथी रोड और राममूर्ति नागर की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारीवहीं होरामवु के पास राममूर्ति नगर की ओर एक लॉरी खराब होने के कारण यातायात धीमी गति से चलेगापुराने हाईग्राउंड जंक्शन की ओर बसवेश्वरा सर्कल के पास एक बीएमटीसी बस भी खराब हो गई है

Bengaluru: अवलाहल्ली में पुल निर्माण के कारण बेंगलुरु में यातायात प्रभावित है। ऐसे में शहर की पुलिस ने अवलाहल्ली, हेन्नुर रोड, बाईरथी रोड और राममूर्ति नागर की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जहां पर भारी ट्रैफिक होने का अनुमान है। वहीं होरामवु के पास राममूर्ति नगर की ओर एक लॉरी खराब होने के कारण यातायात धीमी गति से चलेगा और पुराने हाईग्राउंड जंक्शन की ओर बसवेश्वरा सर्कल के पास एक बीएमटीसी बस भी खराब हो गई है जिसके चलते यात्रियों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है। यातायात सलाह के अनुसार इसे शीघ्र ही हटा दिया जाएगा। एडवाइजरी में यात्रियों से सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

बता दें कि बेंगलुरु की सड़कों में ट्रैफिक को कम करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मार्च को बेंगलुरु सैटेलाइट टाउन रिंग रोड (STRR) के दो महत्वपूर्ण हिस्सों का उद्घाटन किया था। 288 किलोमीटर (एनएच 948ए) तक फैले एसटीआरआर का उद्देश्य शहर की यातायात समस्याओं का समाधान प्रदान करना है। एसटीआरआर परियोजना का पहला चरण, डबस्पेट से डोड्डाबल्लापुर के माध्यम से होसकोटे तक फैला हुआ है, जो मार्च में यातायात के उपयोग के लिए खुलने वाला है।

यह बुनियादी ढांचा विकास तीन राष्ट्रीय राजमार्गों - एनएच 48 (तुमकुरु रोड), एनएच 44 (बल्लारी रोड), और एनएच 75 (बेंगलुरु-कोलार रोड) को भी आपस में जोड़ देगा, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और बेंगलुरु रिंग रोड परियोजना यातायात को आसान बनाएगी। 17,000 करोड़ रुपये की लागत से एसटीआरआर माल यातायात के लिए बाईपास मार्ग के रूप में काम करेगा, जिससे वाणिज्यिक वाहनों को मुख्य शहर क्षेत्रों को बाईपास करने की अनुमति मिलेगी।  

    

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण