लाइव न्यूज़ :

JNU में हुई हिंसा के विरोध में साथ आए बेंगलुरु के छात्र और शिक्षक, दोषियों को सजा की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 15:11 IST

जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में बेंगलुरु के छात्र और शिक्षक साथ आए। दोषियों को सजा देने की मांग की गई।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के विभिन्न कॉलेजों के छात्र और शिक्षक शहर के टाउन हॉल में एकत्रित हो गएसंगीता ने कहा, वर्तमान समय में विश्वविद्यालयों में हो रही हिंसा दर्शाती है कि यह बीमार है।

रविवार शाम नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में भड़की हिंसा के विरोध में बेंगलुरु के विभिन्न कॉलेजों के छात्र और शिक्षक शहर के टाउन हॉल में एकत्रित हो गए। जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए छात्रों ने गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। विरोध के दौरान 'आप जितना ज्यादा हमला करते हैं, हम उतने ही मजबूत होते जाते हैं', 'अपने मुखौटों को हटाओ आतंकवादी' के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी निशा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "हम यहां अपने भाइयों और बहनों के साथ जेएनयू में हुई घटना का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने जो किया वह शर्मनाक है और उन्हें स्थिति से बहुत पहले ही संभल जाना चाहिए। तीन घंटे तक घटना घटित होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। हम जेएनयू के साथ खड़े हैं।"

विरोध प्रदर्शन में उपस्थित प्रोफेसरों ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों पर हमला देश की एक बीमार स्थिति को दर्शाता है। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित  प्रोफेसर संगीता ने कहा, वर्तमान समय में विश्वविद्यालयों में हो रही हिंसा दर्शाती है कि यह बीमार है। मैं तब सुरक्षित थी जब मैं कॉलेज में पढ़ रही थी। हम अपने छात्रों को जो दे रहे हैं वह भयानक है।"

राजनेताओं पर कटाक्ष करते हुए एक राजनेता ने जेएनयू में हुए छात्रों पर हमले की निंदा की और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एक नकाबपोश भीड़ द्वारा जेएनयू परिसर में घुसने के बाद 18 से अधिक छात्रों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जिसके बाद उन पर और कुछ प्रोफेसरों पर लाठी और डंडों से हमला किया गया।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह