लाइव न्यूज़ :

स्कूल में अचानक चेकिंग के दौरान छात्रों के बैग से निकले कॉन्डम, गर्भनिरोधक गोलियां, सिगरेट! हैरान रह गए शिक्षक

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2022 13:16 IST

बेंगलुरु में कई स्कूलों में अचानक बैग चेकिंग के दौरान छात्रों के पास से कॉन्डम, गर्भनिरोधक गोलियां, शराब, सिगरेट जैसी कई चीजें मिली। इसके बाद से शिक्षक और अभिभावक भी हैरान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में कई स्कूलों में अचानक छात्रों के बैग की तलाशी में मिली चौंकाने वाली चीजें।छात्र-छात्राओं के बैग से कॉन्डम, सिगरेट, लाइटर, पानी की बोतल में शराब, व्हाइटनर जैसी चीजें मिली।छात्र-छात्रओं के कक्षा में मोबाइल लेकर आने की मिली शिकायतों के बाद बैग की ली गई थी अचानक तलाशी।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा मोबाइल फोन लेकर आने की आशंकाओं को जांचने के लिए कुछ स्कूलों में अचानक हुई बैग चेकिंग के नतीजों से शिक्षक और मात-पिता भी हैरान हैं।  दरअसल, इस अभियान के दौरान स्कूल के 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं के बैग से ऐसी-ऐसी चीजें निकलने लगी, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार कई छात्र-छात्राओं के बैग से मोबाइल के अलावा कॉन्डम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर और अत्यधिक मात्रा में कैश भी मिला।

कक्षाओं में सेल फोन लाने की शिकायतों के बाद कुछ स्कूलों ने छात्रों के बैग की जांच शुरू की थी। यहां तक ​​कि कर्नाटक में असोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेंडरी स्कूल (KAMS) ने स्कूलों से छात्रों के बैग की जांच शुरू करने को कहा था। हालाँकि, परिणाम जो सामने आया, वह अप्रत्याशित था। 

कुछ स्कूलों ने इसके बाद विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित कीं। नगरभावी में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा, 'माता-पिता भी हैरान थे और उन्होंने हमें बच्चों में अचानक व्यवहार में परिवर्तन के बारे में बताया।' 

स्थिति को सावधानी से संभालने के लिए, स्कूलों ने अभिभावकों को नोटिस जारी किया और छात्रों को निलंबित करने की बजाय, काउंसलिंग की सिफारिश की। प्रिंसिपल ने कहा, 'हालांकि हमारे स्कूलों में काउंसलिंग सेशन होते हैं, हमने माता-पिता से कहा कि वे बाहर से बच्चों के लिए मदद लें और 10 दिनों तक की छुट्टी इन्हें दी गई।'

10वीं की छात्रा के बैग में मिला कॉन्डम

एक अन्य प्रिंसिपल ने बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा के बैग से कॉन्डम मिला था। उन्होंने कहा, 'जब पूछताछ की गई, तो उसने अपने सहपाठियों या निजी ट्यूशन में उन लोगों को दोषी ठहराया, जहां वह जाती है।' 

KAMS के महासचिव डी शशि कुमार ने कहा कि 80 प्रतिशत स्कूलों में बैक की चेकिंग की गई। उन्होंने कहा, 'एक छात्र के बैग में आई-पिल मिला। साथ ही पानी की बोतलों में शराब भी मिली।' 

कुमार ने कहा, 'हम इस हैरनगी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। छात्रों को शिक्षकों और सहपाठियों को परेशान करते हुए, गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए, धमकाने और बुरे इशारे करते हुए पाया गया है। इस तरह का व्यवहार कक्षा 5 के बच्चों में भी देखा गया है।' 

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए