लाइव न्यूज़ :

ISIS के लिए काम करने के आरोप में बेंगलुरु का एक डॉक्टर गिरफ्तार, 2014 में गया था सीरिया

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 19, 2020 12:12 IST

एनआईए (NIA) का कहना है कि अब्दुर रहमान साल 2014 की शुरुआत में आईएस के आतंकियों के इलाज के लिए सीरिया के मेडिकल कैंप में रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुर रहमान पर कश्मीर के जहांजैब वानी के साथ मिलकर षड्यंत्र रचने का आरोप भी है। अब्दुर रहमान युद्धग्रस्त इलाकों में घायल होने वाले आईएस कैडरों की मदद के लिए एक मेडिकल ऐप बना रहे थे।

बेंगलुरु: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के सदस्यों के संपर्क में रहने के आरोप में बेंगलुरु के एक 28 वर्षीय डॉक्टर अब्दुर रहमान को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर को तथाकथित इस्लामिक स्टेट के लिए काम करने और प्रतिबंधित आईएसकेपी (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस) मॉड्यूल से सम्बंध रखने आरोप में गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु के ओखला विहार, जामिया नगर से कश्मीरी दंपति, जहांजैब सामी वानी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग की गिरफ्तारी के बाद मार्च, 2020 में आईएसकेपी मामला दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ ने दर्ज किया था। दंपति का संबंध आईएसकेपी से था जो आईएसआईएस से संबद्ध समूह है। 

एनआईए प्रवक्ता सोनिया नारंग के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी रहमान ने कबूल किया कि वह आरोपी सामी और सीरिया स्थित आईएसआईएस के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आईएसआईएस गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए साजिश रच रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार डॉक्टर अब्दुर रहमान घायल आईएसआईएस कैडरों की मदद के लिए मेडिकल ऐप और लड़ाकों के लिए हथियार से संबंधित ऐप विकसित करने की प्रक्रिया में था। 

जांच के दौरान एनआईए को पता लगा कि अब्दुर रहमान ने 2014 में 10 दिनों के लिए कथित रूप से सीरिया का दौरा किया था। उस दौरान उसने आतंकवादियों के इलाज के लिए आईएसआईएस के एक चिकित्सा शिविर का दौरा किया। बाद में वह भारत लौट आया। रहमान की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने उसके तीन परिसरों की तलाशी ली और डिजिटल उपकरणों, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि जब्त किए। 

टॅग्स :आईएसआईएसएनआईएकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो