लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के दो नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित, हड़कंप, कोविड के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' का खतरा बढ़ा!

By भाषा | Updated: November 27, 2021 21:13 IST

दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल में भी नए स्वरूप की पहचान की गई है। ब्रिटेन ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, लेसोथो और इस्वातिनी को ‘रेड लिस्ट’ में रखा।

Open in App
ठळक मुद्देसूची में अंगोला, मोजाम्बिक, मलावी और जाम्बिया को जोड़ा जाएगा।संक्रामक बी.1.1.529 स्वरूप के बारे में पहली बार 24 नवंबर को पाया गया था। बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल में भी इसकी पहचान की गई है।

बेंगलुरुः कोविड के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' के बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका के बीच कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका के दो नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनके नमूनों को स्वरूप के बारे में पता लगाने के उद्देश्य से आगे की जांच के लिये भेज दिया गया है।

एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों को पृथक वास में भेज दिया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है। बेंगलुरु ग्रामीण के उपायुक्त के. श्रीनिवास ने बताया, ''1 से 26 (नवंबर) तक दक्षिण अफ्रीका से कुल 94 लोग आए। उनमें से दो नियमित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

लिहाजा, लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। '' उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि दोनों संक्रमित व्यक्तियों को अलग कर दिया गया है, अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है और उनके नमूनों को स्वरूप के बारे में पता लगाने के उद्देश्य से आगे की जांच के लिये भेज दिया गया है। 

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने शनिवार को कहा है कि देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के चार और देशों को ब्रिटेन की ‘रेड लिस्ट’ में शामिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से बताया कि चेम्सफोर्ड और नॉटिंघम में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई।

जावेद ने ट्वीट किया, ‘‘हमें स्वास्थ्य प्राधिकारों द्वारा अवगत कराया गया है कि ब्रिटेन में ओमीक्रोन के दो मामलों की पुष्टि हुई है। दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हैं दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से संबंधित हैं। दोनों मरीज अपने-अपने घरों पर पृथक-वास में हैं और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर हम नॉटिंघम और चेम्सफोर्ड में लक्षित इलाकों की जांच करेंगे और संक्रमण की पुष्टि वाले सभी नमूनों का अनुक्रमण कराया जाएगा। हालात तेजी से बदल रहे हैं और हम लोक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं।’’

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोविड-19 इंडियाबी.1.1529कर्नाटकब्रिटेनसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos