लाइव न्यूज़ :

बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला: आरोपी सुजय कृष्ट भद्र को ईडी ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार, भाजपा ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2023 07:37 IST

राज्य भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, एसएससी घोटाले में यह अब तक की सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी है। कानून आखिरकार ‘मास्टरमाइंड’ और सबसे बड़े लाभार्थियों को पकड़ने के करीब पहुंच रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे ईडी के अधिकारियों द्वारा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।ईडी ने कहा कि पूछताछ के दौरान उन्होंने हमारे अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया। भाजपा ने कहा कि यह स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी है।

कोलकाताःप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में की गई अवैध नियुक्तियों में कथित संलिप्तता के आरोप में सुजय कृष्ण भद्र को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। भद्र को घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में यहां एजेंसी के कार्यालय में ईडी के अधिकारियों द्वारा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

ईडी के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘आज की पूछताछ के दौरान उन्होंने हमारे अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया। हमने नौकरी घोटाले से जुड़े कुछ प्रासंगिक सवालों के जवाब पाने की बहुत कोशिश की।’’ भद्र ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। वह इससे पहले सीबीआई के सामने कई बार पेश हुए थे, जो भर्ती घोटाले की समानांतर जांच कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया, लेकिन सवाल किया कि क्या यह गिरफ्तारी कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन बिस्वास के टीएमसी में शामिल होने के राजनीतिक आख्यान से ध्यान भटकाने का हिस्सा है। हालांकि, भाजपा ने कहा कि यह स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी है।

राज्य भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, "एसएससी घोटाले में यह अब तक की सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी है। कानून आखिरकार ‘मास्टरमाइंड’ और सबसे बड़े लाभार्थियों को पकड़ने के करीब पहुंच रहा है। भ्रष्टाचार में शामिल टीएमसी नेताओं की सूची लंबी है।’’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी कहा कि वह दिन दूर नहीं जब ‘‘टीएमसी के शीर्ष नेता सलाखों के पीछे होंगे।’’

टॅग्स :कोलकाताप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब