लाइव न्यूज़ :

बंगाल इमाम एसोसिएशन सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा किए जाने के खिलाफ

By भाषा | Updated: May 10, 2021 01:09 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मई बंगाल इमाम एसोसिएशन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर ईद की नमाज सामूहिक रूप से अदा नहीं करने की रविवार को अपील की।

बंगाल में 26 हजार से अधिक मस्जिदों का प्रतिनिधित्व करने वाली एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद याहया ने पत्रकारों से कहा कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए बहुत छोटे समूह में नमाज अदा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ''मौजूदा हालात के चलते देश की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट में है। हमें सावधानी बरतते हुए नमाज के दौरान लोगों को जमा नहीं होने देना चाहिए।''

याहया ने कहा, ''यदि हम धैर्य रखें और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रत्येक जरूरी पाबंदी का पालन करें तो तीसरी लहर को आने से रोक सकते हैं।''

ईद-उल-फितर 13 या 14 मई को मनाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos