लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा- बलविंदर सिंह को रिहा करे बंगाल सरकार, यह मानवाधिकार का उल्लंघन है

By भाषा | Updated: October 17, 2020 20:09 IST

राज्यपाल ने ट्वीट किया, “पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात कर बलविंदर सिंह के विरुद्ध दर्ज मामला वापस लेने और तत्काल रिहाई की मांग की है। पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन किया जा रहा है।”

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राज्य सरकार से कहा कि निजी सुरक्षा अधिकारी बलविंदर सिंह को तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राज्य सरकार से कहा कि निजी सुरक्षा अधिकारी बलविंदर सिंह को तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है। पिछले सप्ताह सिंह को गिरफ्तार करने के दौरान उनकी पगड़ी गिर गई थी। धनखड़ ने कहा कि पूर्व सैनिकों के एक दल ने उनसे मुलाकात कर मांग रखी कि पूर्व सैनिक सिंह के विरुद्ध मामला वापस लिया जाए।राज्यपाल ने ट्वीट किया, “पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात कर बलविंदर सिंह के विरुद्ध दर्ज मामला वापस लेने और तत्काल रिहाई की मांग की है। पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी से आग्रह है कि बलविंदर सिंह को रिहा करें और मामला वापस लें।” राज्यपाल ने तीन दिन पहले सिंह की पत्नी करमजीत कौर और उनके बेटे से मुलाकात की थी। उन्होंने 11 अक्टूबर को दिल्ली से आए सिख प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की थी और कहा था कि अपनी कार्रवाई को सही ठहराने की बजाय पुलिस को उसे सुधारना चाहिए।

भाजपा द्वारा आठ अक्टूबर को आयोजित ‘नबन्ना मार्च’ के दौरान कथित तौर पर पुलिस द्वारा सिंह को पीटते हुए और उनकी पगड़ी खींचते हुए एक वीडियो सामने आया था जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया था। सिंह वर्तमान में हावड़ा पुलिस की हिरासत में हैं। 

टॅग्स :जगदीप धनखड़पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos