लाइव न्यूज़ :

Bengal Elections: PM Modi को चैलेंज करने वाले Mamta Banerjee के भतीजे Abhishek Banerjee कौन हैं?

By गुणातीत ओझा | Updated: December 1, 2020 02:01 IST

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही चैंलेज कर दिया है। अभिषेक ने कहा कि पीएम सहित भाजपा के किसी भी नेता में उन पर नाम लेकर आरोप लगाने की हिम्मत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही चैंलेज कर दिया है। अभिषेक ने कहा कि पीएम सहित भाजपा के किसी भी नेता में उन पर नाम लेकर आरोप लगाने की हिम्मत नहीं है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम उफान पर है। विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आने के साथ नेताओं की बयानबाजी भी जोर पकड़ने लगी है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही चैंलेज कर दिया है। अभिषेक ने कहा कि पीएम सहित भाजपा के किसी भी नेता में उन पर नाम लेकर आरोप लगाने की हिम्मत नहीं है। टीएमसी के टिकट पर लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर और दक्षिण 24 परगना सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं और अभी पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखते हैं।

अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के किसी भी नेता 'भाईपो' या 'भतीजा' जैसे सांकेतिक शब्द का इस्तेमाल करते हैं। 'सभी दलों- बीजेपी, कांग्रेस और सीपीएम के हमले का केंद्र ‘भाईपो’ है, लेकिन वे नाम नहीं ले सकते। वे अभिषेक बंदोपाध्याय (बनर्जी) का नाम नहीं ले सकते।' बनर्जी ने कहा, 'जब भी मुझे निशाना बनाया गया, मैंने कानूनी कार्रवाई की है।' अभिषेक बनर्जी ने कहा, 2017 में टीएमसी छोड़ने के बाद, मुकुल रॉय ने एक सार्वजनिक सभा में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। 'मैं उन्हें उच्च न्यायालय ले गया था और कानूनी लड़ाई में उन्हें हराया था।' उन्होंने कहा, 'दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, बाबुल सुप्रियो, कैलाश विजयवर्गीय और यहां तक कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी जैसे बीजेपी नेताओं ने कई अवसरों पर मेरा नाम लेकर आरोप लगाया। मैंने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी और अदालत में उनको उचित जवाब दिया था।' मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि अगर उनमें साहस है तो, वे मेरा नाम लेकर दिखाएं।'

आइये अब आपको बताते हैं इतनी कम उम्र में अभिषेक बनर्जी कैसे इस मुकाम तक पहुंचे..7 नवंबर 1987 को कोलकाता में जन्मे अभिषेक की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा पश्चिम बंगाल से हुई। उन्होंने दिल्ली से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। 2012 में उनकी शादी रुजिरा बनर्जी से हो गई, जिनके दो बच्चे भी हैं। 2011 में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 34 साल के कम्युनिस्ट शासन को मात दी थी। अभिषेक ने उसी साल TMC की युवा इकाई का पदभार संभाला था। यह राजनीति में उनकी आधिकारिक एंट्री थी। 33 साल के अभिषेक, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भाई अमित बनर्जी के बेटे हैं। अभिषेक बनर्जी बंगाल की वीआईपी सीट डायमंड हार्बर से दो बार के सांसद हैं। उन्हें टीएमसी में ममता के बाद सेकेंड इन कमांड के तौर पर देखा जा रहा है। वह बचपन से ही ममता के पास रहे हैं और दीदी के चहेते हैं। वह लोकसभा में सबसे युवा सांसदों में गिने जाते हैं। एक सांसद के तौर पर वह संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में भी शिरकत कर चुके हैं।

अभिषेक अपने बोलचाल में काफी हद तक ममता की कॉपी करते हैं और उनकी हर बात को आदेश की तरह मानते हैं। अभिषेक अपने भाषणों और चुनावी रैलियों में ममता की कॉपी करते हैं। अभिषेक के पिता अजीत बंगाल में कई खेल संघों के पदाधिकारी हैं। इसमें पश्चिम बंगाल ओलंपिक संघ शामिल है, जिसमें अभिषेक अध्यक्ष हैं। वह खिलाड़ी भी रह चुके हैं। अभिषेक और ममता के रहन सहन में काफी अंतर है। ममता जहां साधारण व्यक्तित्व वाली महिला हैं, वहीं अभिषेक कोलकाता के कालीघाट में आलीशान बंगले में रहते हैं जहां पुख्ता सुरक्षा के साथ सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अभिषेक बनर्जी को ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। जिसके चलते टीएमसी के पुराने नेता नाराज चल रहे हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीवेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?