लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव : भवानीपुर में करीब 57 प्रतिशत मतदान, शमशेरगंज में 80 प्रतिशत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:31 IST

Open in App

कोलकाता, एक अक्टूबर निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इस निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।

मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों पर क्रमश: 79.92 प्रतिशत और 77.63 प्रतिशत की उच्च मतदान दर दर्ज की गई, जहां दो उम्मीदवारों की मौत के बाद अप्रैल-मई विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान रद्द करना पड़ा था।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “भवानीपुर में 57.09 फीसदी मतदान हुआ। कल के मतदान के दौरान शमशेरगंज में सर्वाधिक मतदान हुआ।” साथ ही बताया कि सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा।

तीन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 6,97,164 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते थे।

भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीव विश्वास से है।

इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से हारने वाली ममता को मुख्यमंत्री को पद बरकरार रखने के लिए यह उपचुनाव जीतना है।

वोटों की गिनती तीन अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया