लाइव न्यूज़ :

बंगाल भाजपा की महिला मोर्चा ने राज्य में 'द केरल स्टोरी' फिल्म की स्क्रीनिंग का किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2023 16:31 IST

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी की राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा ने कहा, "फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं लेकिन ममता बनर्जी सच्चाई को सामने नहीं आने देना चाहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख ने कहा- ममता बनर्जी सच्चाई को सामने नहीं आने देना चाहती हैंउन्होंने कहा, लोग फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं, इस फिल्म को प्रसारित किया जा रहा है5 मई को रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' को सुदीप्तो सेन ने निर्देशित किया है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध के बावजूद भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने फिल्म की स्क्रीनिंग का ऐलान किया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा ने कहा, "फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं लेकिन ममता बनर्जी सच्चाई को सामने नहीं आने देना चाहती हैं। ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल में फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से लोग फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। इस फिल्म को प्रसारित किया जा रहा है।" 

इस बीच, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बंगाल में 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की। श्यामनगर में अपने कार्यक्रम के लिए साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के श्यामनगर पहुंचीं।

कार्यक्रम में साध्वी ने कहा, "ममता बनर्जी को सबक लेना चाहिए कि अगर वर्तमान पीढ़ी को देश में हो रहे अत्याचारों को नहीं दिखाया जाएगा, तो वे कैसे जागरूक होंगे? मैं शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत करती हूं और ममता बनर्जी को अपनी आंखें खोलनी चाहिए।

5 मई को रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' को सुदीप्तो सेन ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अदा शर्मा अभिनय किया है। फिल्म धर्मांतरण और आतंकवाद गठजोड़ पर कड़ा प्रहार करती है। फिल्म को लेकर दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है।

फिल्म पर एक वर्ग द्वारा जहां नफरत और एक वर्ग के प्रति घृणा फैलाने का आरोप लग रहा है तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता फिल्म का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। 

बता दें कि ममता सरकार ने राज्य में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था।  

टॅग्स :द केरल स्टोरीWest Bengal BJPपश्चिम बंगालMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना