लाइव न्यूज़ :

बेलगावी मामला: भाजपा- शिवसेना में विवाद, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, राज्य की एक इंच जमीन नहीं देंगे

By भाषा | Updated: January 20, 2020 17:08 IST

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथनारायणन ने कहा कि नेताओं को जनकल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और जिन मुद्दों का पहले समाधान हो चुका है, उन पर राजनीतिक कारण से लोगों की भावनाओं को उकसाना नहीं चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमहाजन आयोग की रिपोर्ट में पहले ही कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा का समाधान कर दिया गया है। हम सभी भारतीय हैं और राज्यों के बीच सीमाएं तय हैं एवं उस पर फैसला हो चुका है।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथनारायणन ने स्पष्ट किया कि बेलगावी सीमा विवाद का समाधान हो चुका है और उन्होंने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नेताओं पर राजनीतिक कारणों से यह मुद्दा उठाने का आरोप लगाया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नेताओं को जनकल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और जिन मुद्दों का पहले समाधान हो चुका है, उन पर राजनीतिक कारण से लोगों की भावनाओं को उकसाना नहीं चाहिए। अश्वथनारायणन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘महाजन आयोग की रिपोर्ट में पहले ही कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा का समाधान कर दिया गया है। इसलिए उन्हें (नेताओं) राजनीतिक हितों के लिए लगातार लोगों को भड़काने का काम बंद कर देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी भारतीय हैं और राज्यों के बीच सीमाएं तय हैं एवं उस पर फैसला हो चुका है। इसके बावजूद इस तरह के मुद्दे उठाने के बजाय कई बेहतर काम है, जो किए जाने है। मानवता और अच्छे काम के लिए कोई सीमा नहीं है।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘... संजय राउत (शिवसेना नेता) इस तरह के मुद्दे उठाकर खुद अपने लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं।’’ अश्वथनारायणन सीमा का मुद्दा उठाने के इरादे से राउत और महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र पाटिल यड्रावरकर के बेलगावी दौरे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

राउत ने बेलगावी में कहा था कि दोनों राज्यों के बीच 70 साल पुराना सीमा विवाद मजबूत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे नेता द्वारा हल हो सकता है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटा दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार को बेलगावी और आसपास के इलाके के मराठी भाषी लोगों की मांग को सुलझाने के लिए मिलना चाहिए।

पिछले महीने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा की थी कि राज्य की एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी और उन्होंने महाराष्ट्र के समकक्ष उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया था कि वह राजनीतिक फायदे के लिए यह मुद्दा उठा रहे हैं। महाराष्ट्र का दावा है कि सीमावर्ती जिला बेलगावी बंबई प्रांत का हिस्सा था, लेकिन अभी भाषाई आधार पर कर्नाटक में है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारकर्नाटकअमित शाहसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब