लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली बीजेपी ने उपाध्यक्ष को हटाया, कई नेताओं के बदले पद

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 10, 2019 09:03 IST

Delhi BJP: अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली बीजेपी में हुए व्यापक फेरबदल, कई नेताओं के पद बदले

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली बीजेपी ने जय प्रकाश को उपाध्यक्ष पद से हटायाचुनावों से ठीक पहले इस बदलाव ने पार्टी में ही कई लोगों को चौंकाया

अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली बीजेपी में कई फेरबदल हुए हैं। पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष को हटा दिया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को इन बदलावों की घोषणा करते हुए कहा कि उपाध्यक्ष पद से जय प्रकाश को हटाकर उनकी जगह सत्येंद्र जैन को नियुक्त किया गया है। 

बीजेपी के बयान के मुताबिक, विजय पंडित को महरौली पार्टी इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया गया है जबकि पवन राठी को जिले का महासचिव बनाया गया है। 

जय प्रकाश को उपाध्यक्ष पद से हटाकर बीजेपी ने चौंकाया

जय प्रकाश को हटाना पार्टी के अंदर कइयों के लिए चौंकाना वाला रहा है क्योंकि उन्हें राज्य सभा सदस्य विजय गोयल का करीबी माना जाता था, जो दिल्ली में काफी सक्रिय रहे हैं।  

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, इस फैसले का समय सवाल उठाने वाला है क्योंकि मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष के तौर पर अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। मनोज तिवारी ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि उनके करीबियों का कहना है कि ये फैसला पिछले कुछ दिनों से लंबित था। 

पीटीआई के मुताबिक, मनोज तिवारी के एक करीबी ने कहा, 'इस फैसले को केंद्रीय नेताओं की सहमति प्राप्त है। ये फैसला पिछले कुछ समय से लंबित था। जयप्रकाश पहले ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के चेयरमैन का पद संभाल रहे हैं और दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य हैं। बीजेपी एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत का पालन करती है।'

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि बीजेपी के पास मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं और पार्टी को अपने सीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान करना चाहिए। आप ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पद की रेस में मनोज तिवारी और विजय गोयल के अलावा कई अन्य नेता भी शामिल हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019दिल्लीमनोज तिवारीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील